Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nag Panchami 2023: नाग पंचमी पर राशि के अनुसार करें इन प्रभावशाली मंत्रों का जाप

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 10:52 AM (IST)

    Nag Panchami 2023 आज यानी श्रावन मास के शुक्ल की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन नाग देवता की उपासना करने से साधक को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती ह। बता दें कि आज के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप भी करना चाहिए।

    Hero Image
    Nag Panchami 2023: नाग पंचमी पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Nag Panchami 2023 Mantra: हिन्दू धर्म में भगवान शिव और नाग देवता की उपासना का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ प्राप्त होता है। बता दें कि आज, 21 अगस्त 2023 के दिन सावन सोमवार व्रत के साथ नाग पंचमी पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि आज नाग देवता को दूध अर्पित करने से और कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से साधक को बहुत लाभ प्राप्त होता है। साथ ही कई प्रकार के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाग पंचमी 2023 नाग देवता पूजा का आध्यात्मिक और ज्योतिष लाभ

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की उपासना करने से राहु और केतु जैसे पाप ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ आज के दिन नाग देवता को दूध अर्पित करने से घर में सुख एवं समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही आज के दिन राशि के अनुसार, मंत्रों का जाप करने से जीवन में आ रही कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती है।

    नाग पंचमी 2023 पर राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

    मेष राशि: 'ॐ गिरी नम:'

    वृष राशि: 'ॐ भूधर नम:'

    मिथुन राशि: 'ॐ व्याल नम:'

    कर्क राशि: 'ॐ काकोदर नम:'

    सिंह राशि: 'ॐ सारंग नम:'

    कन्या राशि: 'ॐ भुजंग नम:'

    तुला राशि: 'ॐ महिधर नम:'

    वृश्चिक राशि: 'ॐ विषधर नम:'

    धनु राशि: 'ॐ अहि नम:'

    मकर राशि : 'ॐ अचल नम:'

    कुंभ राशि: 'ॐ नगपति नम:'

    मीन राशि: 'ॐ शैल नम:'

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।