Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार विशेष: हनुमान जी को इस वजह से चढ़ाते हैं सिन्दूर, जानिए यह रोचक कथा

    By kartikey.tiwariEdited By:
    Updated: Tue, 28 May 2019 10:46 AM (IST)

    अगर आप मंगलवार व्रत रखते हैं या मंगलवार के दिन पूजा के समय हनुमान जी को सिन्दूर अर्पित करते हैं तो आपके सभी संकट कट जाते हैं और सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

    मंगलवार विशेष: हनुमान जी को इस वजह से चढ़ाते हैं सिन्दूर, जानिए यह रोचक कथा

    राम भक्त हनुमान से जुड़ी कई कथाएं सुनने को मिलती हैं। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी को सिन्दूर अर्पित करने से वह जल्द ही प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। अगर आप मंगलवार व्रत रखते हैं या मंगलवार के दिन पूजा के समय हनुमान जी को सिन्दूर अर्पित करते हैं तो आपके सभी संकट कट जाते हैं और सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान हनुमान को सिन्दूर अर्पित करने को लेकर रामायण में एक कथा है। एक बार हनुमान जी ने माता सीता को सिन्दूर लगाते हुए देखा। उहोंने माता सीता से पूछा – ‘हे माते! आपने अपने मस्तक पर यह सिन्दूर क्यों लगाया है?’ माता सीता उनके प्रश्न पर हंस पड़ीं, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- ‘हे पुत्र! इसे लगाने से मेरे स्वामी दीर्घायु होंगे और वह मुझ से प्रसन्न रहेंगे।‘

    माता सीता की बात सुनकर भक्त हनुमान मन ही मन अति प्रसन्न हुए। उन्होंने सोचा कि माता सीता के थोड़ा सा सिन्दूर लगाने से भगवान श्रीराम दीर्घायु होते हैं और उन पर प्रसन्न भी रहते हैं। ऐसे में फिर वो क्यों न पूरे शरीर में सिन्दूर लगाकर अपने प्रभु को अमर अविनाशी कर दें।

    इस विचार के बाद भक्त हनुमान ने अपने पूरे शरीर में लाल सिन्दूर पोत लिया और भगवान श्रीराम के दरबार में पहुंच गए। हनुमान जी का ऐसा रूप देखकर भगवान श्रीराम हंस पड़े और मन ही मन बहुत प्रसन्न हुए। इस घटना के बाद से ही हनुमान जी को पूजा में सिन्दूर अर्पित करने की परंपरा शुरू हो गई।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner