Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर बन रहा खास योग, जानिए स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Sun, 15 Jan 2023 09:07 AM (IST)

    Makar Sankranti 2023 मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन स्नान दान के साथ सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। इस दिन से ही मांगलिक कार्य होना शुरू हो जाते हैं। जानिए मकर संक्रांति का मुहूर्त पूजा विधि।

    Hero Image
    Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर बन रहा है खास योग, जानिए स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि

    नई दिल्ली, Makar Sankranti 2023 Snan Daan Muhurat: मकर संक्रांति का पर्व देशभर में विभिन्न तरीके से मनाया जाता है। साल का पहला पर्व के रूप में मकर संक्रांति होती है। जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति होती है। इसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाते हैं और शादी-विवाह, मुंडन, छेदन जैसे मांगलिक और शुभ काम होना शुरू हो जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन स्नान के साथ दान करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलने के साथ पुण्य की प्राप्ति होती है। जानिए मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त, पुण्य काल सहित सबकुछ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब है मकर संक्रांति 2023?

    पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में उदया तिथि के कारण 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

    मकर संक्रांति 2023 शुभ मुहूर्त

    पुण्य काल - 15 जनवरी 2023 को सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक

    महा पुण्य काल - 15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से सुबह 9 बजकर 04 मिनट तक

    सुकर्मा योग- 14 जनवरी दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से 11 बजकर 51 मिनट तक

    धृति योग- 11 बजकर 51 मिनट से 16 जनवरी सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक

    मकर संक्रांति 2023 पूजा विधि

    मकर संक्रांति के दिन स्नान दान का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान आदि करके साथ-सुथरे वस्त्र धारण कर लें। अगर आप गंगा स्नान कर लें, तो आप भी बेहतर है। लेकिन किसी कारणवश गंगा स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं, तो घर में ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डाल लें।

    स्नान करने के बाद भगवान सूर्यदेव की विधिवत पूजा करनी चाहिए। इसके लिए एक तांबे के लोटे में जल, थोड़ा तिल, सिंदूर, अक्षत और लाल रंग का फूल डालकर अर्घ्य दें। इसके साथ ही भोग लगाएं। पूजा पाठ करने के बाद अपनी योग्यता के अनुसार दान करें।

    मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान

    मकर संक्रांति के दिन मुहूर्त पर अन्न, तिल, गुड़, वस्त्र, कंबल, चावल, उड़द की दान, मुरमुरे के लड्डू आदि का दान करें। ऐसा करने से सूर्य के साथ-साथ शनिदेव भी प्रसन्न होंगे।

    ये भी पढ़ें- 

    Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर बन रहा खास योग, सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें सूर्यदेव की पूजा

    Makar Sankranti 2023 Upay: सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए मकर संक्रांति पर करें ये उपाय, होगा धन लाभ

    Makar Sankranti 2023: इस साल किस वाहन से सवार होकर आ रही हैं संक्रांति, जानिए देश दुनिया पर इसका असर

    Makar Sankranti 2023 Upay: मकर संक्रांति पर करें तिल संबंधी ये खास उपाय, भाग्य जागने के साथ होगी धन वर्षा

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner