Mahalaxmi 11 Names: महालक्ष्मी के इन 11 नामों का पाठ करने से मिलती है सुख-समृद्धि
Mahalaxmi 11 Names हिन्दू धर्मग्रंथों और पुराणों में महालक्ष्मी को धन और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी माना गया है। मान्यता है कि इनकी पूजा और आराधना से धन और समृद्धि की प्राप्ति हो
Mahalaxmi 11 Names: हिन्दू धर्मग्रंथों और पुराणों में महालक्ष्मी को धन और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी माना गया है। मान्यता है कि इनकी पूजा और आराधना से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। व्यक्ति हमेशा यही कामना करता है कि उसके घर में सुख-संपन्नता बनी रहे। साथ ही मां महालक्ष्मी के घर में वास करने की भी कामना हर व्यक्ति की होती है। इन दिनों महालक्ष्मी व्रत भी चल रहा है। यह 25 अगस्त से शुरू हुआ है और 16 दिन बाद इस व्रत का उद्यापन किया जाएगा। इस दिनों लोग लक्ष्मी जी को अपने घरों में स्थापित करते हैं। साथ ही उनकी पूजा-अर्चना भी करते हैं। हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने में लगा हुआ है।
कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति धन प्राप्ति की कामना रखता है तो वो मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें प्रसन्न करे। अगर आपकी भी यही इच्छा है तो आप महालक्ष्मी की आरती और चालीसा पाठ के साथ-साथ उनके नामों का पाठ भी कर सकते हैं। इन नामों का पाठ करना अत्यंत शुभ और फलदायक माना गया है। देवी महालक्ष्मी वैष्णवी शक्ति हैं। ये मां लक्ष्मी के अति पवित्र नाम हैं। जो व्यक्ति इन नामों की पाठ करता है मां उन्हें उसे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कराती हैं।
मां महालक्ष्मी के 11 नाम:
1. पद्मा,
2. पद्मालया,
3. पद्मवनवासिनी,
4. श्री,
5. कमला,
6. हरिप्रिया,
7. इन्दिरा,
8. रमा,
9. समुद्रतनया,
10. भार्गवी,
11. जलधिजा।
जैसा कि हमने आपको बताया इन दिनों महालक्ष्मी जी का व्रत चल रहा है। इस दौरान व्यक्ति यह व्रत करने से सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकता है। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन से महालक्ष्मी का व्रत करता है तो उसे सुख, समृद्धि, संपन्नता और ऐश्वर्य प्राप्त होता है। अत: मां लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि विधान से करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर-
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना मेंं निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई है. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेंदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।