MahaShivratri Pooja: महाशिवरात्रि पर किस मंत्र का करना चाहिए जाप, जानें पूजा विधि
MahaShivratri 2022 हिंदू धर्म में भगवान शिव सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले देवता हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत एक मार्च यानी मंगलवार को है।

नई दिल्ली। MahaShivratri 2022: वैसे तो शिवरात्रि हर महीने मनाई जाती है, लेकिन फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का महत्व सबसे बड़ा है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन शिव की आराधना करने से सभी की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। हिंदू धर्म में भगवान शिव ऐसे देवता है जिनकी पूजा सबसे ज्यादा की जाती है।
इस साल देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व एक मार्च को मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव लिंग के स्वरुप में प्रकट हुए थे। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि पर कुंवारी कन्याएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और शिव भक्ति में लीन रहती हैं और भगवान शिव से अच्छे वर की प्राप्ति के लिए कामना करती हैं। इसके अलावा विवाहित महिलाएं भी व्रत रखती हैं, जिससे वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों की जीवन में भी खुशियां बनी रहती हैं।
महाशिवरात्रि की पूजन विधि
इस दिन सुबह की शुरुआत जल्दी करें, स्नान कर पूजा का संकल्प लें और पास के शिव मंदिर में जाएं।
इसके बाद मन में भगवान शिव और माता पार्वती का स्मरण करते हुए उनका जलाभिषेकर करें।
पूजा के दौरान शिव मंत्रों का जाप करें।
महाशिवरात्रि के दिन सबसे पहले शिवलिंग में चन्दन के लेप लगाकर पंचामृत से शिवलिंग को स्नान कराएं।
मिट्टी या तांबे के लोटे में पानी या दूध भरकर ऊपर से बेलपत्र, आक-धतूरे के फूल, चावल आदि जालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
फिर इसके बाद दीपक और कपूर जलाएं।
पूजा करते समय ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
शिव की पूजा करने के बाद गोबर के उपलों की अग्नि जलाकर तिल, चावल और घी की आहुति दें।
करें ॐ नमः शिवाय का जाप
शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि की पूजा निशील काल में करना उत्तम माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन शिवपुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र या शिव के पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।