Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Magh Month 2023: मकर संक्रांति से लेकर मौनी अमावस्या तक, माघ मास में पड़ेंगे ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Sat, 07 Jan 2023 09:14 AM (IST)

    Magh Month 2023 माघ मास को काफी पुण्यकारी मास माना जाता है। क्योंकि इस मास में स्नान दान के साथ तप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। माघ मास में कई खास व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। देखें पूरी लिस्ट

    Hero Image
    Magh Month 2023: माघ मास में पड़ेंगे ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

    नई दिल्ली, Magh Mass Vrat Tyohar 2023: हिंदू धर्म में माघ मास का विशेष महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास के साथ नए साल की शुरुआत हो जाती है। इसी तरह जनवरी माह से माघ का महीना आरंभ हो जाएगा। माघ माह में स्नान-दान और ध्यान का विशेष महत्व है। इस माह में भगवान सूर्य के साथ मां गंगा और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। इस माह में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इस मास में संकष्टी चतुर्थी व्रत, सकट चौथ, कालाष्टमी, मकर संक्रांति जैसे बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। देखें माघ मास में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब से कब तक माघ मास 2023

    हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ मास 7 जनवरी 2023, शनिवार से शुरू होगा और 5 फरवरी 2023 को माघ पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा।

    माघ मास 2023 के व्रत त्योहार

    07 जनवरी 2023, शनिवार - माघ माह का शुभारंभ

    10 जनवरी 2023, मंगलवार - गणेश संकष्टी चतुर्थी

    13 जनवरी 2023, शुक्रवार - मंगल मार्गी

    13 जनवरी 2023, शुक्रवार- लोहड़ी पर्व

    14 जनवरी 2023, शनिवार - सूर्य गोचर

    14 जनवरी 2023, शनिवार - मकर संक्रांति, खरमास समापन, लोहड़ी

    15 जनवरी 2023, रविवार - पोंगल

    17 जनवरी 2023, मंगलवार - शनि गोचर

    18 जनवरी 2023, बुधवार - षटतिला एकादशी व्रत

    19 जनवरी 2023, गुरुवार - प्रदोष व्रत (कृष्ण)

    20 जनवरी 2023, शुक्रवार- मासिक शिवरात्रि

    21 जनवरी 2023, शनिवार - माघ (मौनी) अमावस्या

    22 जनवरी 2023,रविवार - माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ

    26 जनवरी 2023, गुरुवार - बसंत पंचमी ( सरस्वती पूजा)

    28 जनवरी 2023, शनिवार - रथ सप्तमी

    30 जनवरी 2023, सोमवार - माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त

    1 फरवरी 2023, बुधवार- जया एकादशी, भीष्म द्वादशी

    2 फरवरी 2023, गुरुवार- प्रदोष व्रत

    5 फरवरी 2023, रविवार- माघ शुक्ल पूर्णिमा, ललिता जयंती, संत रविदास जयंती

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।