Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Magh Gupt Navratri 2023: आज से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, जानिए शुभ मुहूर्त, घटस्थापना समय और महत्व

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 11:26 AM (IST)

    Magh Gupt Navratri 2023 पंचांग के अनुसार माघ मास में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि के दौरान मां शक्ति के दस महावि ...और पढ़ें

    Hero Image
    Magh Gupt Navratri 2023: कब से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, जानिए सही तिथि, मुहूर्त और महत्व

    नई दिल्ली, Magh Gupt Navratri 2023: माघ मास में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्यौहार मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है गुप्त नवरात्रि व्रत। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में शक्ति की साधना की जाती है। हिंदू धर्म के कैलेंडर के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि का पर्व होता है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि पड़ती है। पंचांग के अनुसार, पहली गुप्त नवरात्रि माघ मास में और दूसरी आषाढ़ मास में पड़ती है।  गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के अलावा मां भगवती दुर्गा के दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। जानिए माघ मास में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navratri 2023 Calendar: कब से शुरू हो रही है चैत्र और शारदीय नवरात्रि? देखें नवरात्र का संपूर्ण कैलेंडर

    इन दस महाविद्याओं की  होती है पूजा

    गुप्त नवरात्रि के दौरान मां भगवती के दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है।

    1. मां काली
    2. मां तारा
    3. मां षोडशी त्रिपुर सुंदरी
    4. मां भुवनेश्वरी
    5. मां छिन्नमस्ता
    6. मां भैरवी
    7. मां धूमावती
    8. मां बगला
    9. मां मातंगी
    10. मां कमला

    कब से कब तक माघ गुप्त नवरात्रि 2023?

    पंचांग के अनुसार, साल की पहली गुप्त नवरात्रि माघ मास में पड़ रही है, जो 22 जनवरी 2023 को शुरू हो रही है और समाप्त 30 जनवरी को हो रही हैं। इस दौरान भक्तगण पूरे 9 दिन तक गुप्त तरीके से मां की उपासना करेंगे।

    माघ गुप्त नवरात्रि 2023 घटस्थापना का मुहूर्त

    माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 22 जनवरी 2023 को रात 02 बजकर 22 मिनट से शुरू

    प्रतिपदा तिथि समाप्त- 22 जनवरी को ही रात 10 बजकर 27 मिनट तक

    कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त- 22 जनवरी को सुबह 08:34 से लेकर 09:59 तक

    घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से दोपहर 01 बजे तक

    माघ मास गुप्त नवरात्रि 2023 महत्व

    गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के दस विद्या की पूजा करने का विधान है। गुप्त नवरात्रि को सिद्धि और कामनापूर्ति के लिए माना जाता है। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि के दौरान मां शक्ति की साधना करने से जीवन के हर कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही साधक तंत्र मंत्र और विशेष पाठ करके अपनी कामना को पूर्ण करते हैं।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।