Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maa Sharda Pujan Vidhi: दिवाली पर इस तरह करें मां शारदा की पूजा, जानें सही विधि

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 14 Nov 2020 12:47 PM (IST)

    Maa Sharda Pujan Vidhi दिवाली के दिन शारदा पूजा दिवाली के दिन की जाती है। मां लक्ष्मी और गणेश जी के साथ-साथ इस दिन माता शारदा यानी सरस्वती की पूजा भी की जाती है। मां शारदा बुद्धि की देवी ज्ञान और विद्या की देवी हैं।

    Maa Sharda Pujan Vidhi: दिवाली पर इस तरह करें मां शारदा की पूजा, जानें सही विधि

    Maa Sharda Pujan Vidhi: दिवाली के दिन शारदा पूजा दिवाली के दिन की जाती है। मां लक्ष्मी और गणेश जी के साथ-साथ इस दिन माता शारदा यानी सरस्वती की पूजा भी की जाती है। मां शारदा बुद्धि की देवी, ज्ञान और विद्या की देवी हैं। इनकी पूजा का विशेष महत्व है। आइए ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री से जानते हैं की दिवाली पर शारदा पूजा कैसे की जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे करें मां शारदा की पूजा:

    1. दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के साथ माता शारदा यानी सरस्वती की पूजा-अर्चना भी की जाती है।

    2. पूजा के लिए एक साफ चौकी लें। इस पर गंगाजल छिड़क दें। चौकी पर सफेद रंग का वस्त्र बिछाएं। इस पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के साथ माता सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।

    3. मां शारदा की पूजा शाम के समय करनी चाहिए। पूजा में अगर आप सरस्वती यंत्र स्थापित करते हैं तो यह काफी शुभ होता है। मां शारदा की पूजा से पहले गणेश जी की विधिवत पूजा करें।

    4. इसके बाद मां शारदा को सफेद या फिर पीले फूल और सफेद चंदन अर्पित करें। फिर उनका श्रृंगार करें।

    5. इसके बाद ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः मंत्र का जाप करें।

    6. फिर मां की विधिवत् पूजा करें। मां की पूजा करने के साथ-साथ पुस्तकों और वाद्य यंत्रों की भी पूजा करें।

    7. फिर मां शारदा की कथा सुनें या पढ़ें। इसके बाद मां शारदा की धूप व दीप से आरती उतारें।

    8. मां की आरती जरूर पढ़ें। मां को दही, हलवा, केसर मिली हुई मिश्री के प्रसाद का भोग अवश्य लगाएं।

    9. इसके बाद मां शारदा से पूजा में हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा याचना अवश्य करें।

    10. अगर संभव हो तो निर्धन बच्चों को पुस्तकों का दान अवश्य करें।

    11. अंत में माता सरस्वती को दही, हलवा, केसर मिली हुई मिश्री के प्रसाद का भोग लगाएं।