रविवार को किस देव की होती है पूजा और कैसे करें पूजन
सप्ताह के सातों दिन अलग अलग देवता को समर्पित होते हैं, उसमें से रविवार का दिन सूर्य देव के लिए है। जाने की कैसे होती है सूर्य पूजा।
सूर्य का कौन सा है दिन
रविवार भगवान सूर्य का दिन है। इस दिन लोग भगवान भुवन भास्कर की आराधना करते हैं। रविवार के दिन सूर्य व्रत रखने वाले लोग पूरे दिन घी, तेल और नमक नहीं खाते हैं। इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। पूजा में लाल चंदन का टीका लगाकर सूर्य देव को लाल फूल प्रस्तुत किए जाना अत्यंत लाभप्रद होता।
दुर्गा की भी पूजा
रविवार को सूर्यदेव के साथ ही मां दुर्गा का भी दिन माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के मंत्र ‘ॐ श्री दुर्गाय नमः’ का जाप करने से बहुत लाभ होता है और आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत होता है। इसी प्रकार ‘ॐ सुर्याय नमः’ का जाप करने से भी जीवन में ऊर्जा शक्ति बनी रहती है। रविवार के दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को अपने साथ-साथ अपने आसपास की जगहों पर भी सफाई रखनी चाहिए। जिन लोगों को त्वचा से संबंधित कोई रोग है उनके लिए रविवार का व्रत रखना लाभकारी होता है। इस दिन दान पुण्य भी करना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।