Garland to Chant Mantras: जानिए, अपने इष्ट देव को प्रसन्न करने लिए किस माला से करें उनके मंत्रों का जाप
Garland to Chant Mantras हिंदू धर्म में मंत्र जाप का विशेष महत्व है।शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक देवी-देवता के मंत्र जाप के लिए अलग-अलग तरह के मालों का प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं आपके इष्ट देवता के मंत्रों के जाप के लिए कौन सा माला सबसे उपयुक्त होगा....

Garland to Chant Mantras: हिंदू धर्म में पूजन कि विविध पद्धियों में मंत्र जाप का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में अपने इष्ट देव को प्रसन्न करने के लिए मंत्र जाप का विधान है। देवी-देवताओं से उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए या उनसे कोई विशेष वर पाने के लिए उनके विशेष मंत्रों का जाप किया जाता है। हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं के कई विशिष्ट मंत्रों का वर्णन विभिन्न शास्त्रों में किया गया है। हालांकि इन मंत्रों के जाप के लिए तिथि, दिन और तरीकों का भी वर्णन इन शास्त्रों में किया गया है। इन्ही शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक देवी-देवता के मंत्र जाप के लिए अलग-अलग तरह के मालों का प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं आपके इष्ट देवता के मंत्रों के जाप के लिए कौन सा माला सबसे उपयुक्त होगा....
1 – भगवान शिव के मंत्रों का जाप रुद्राक्ष की माला से करने का शास्त्रों में विधान है। मान्यता है कि रुद्राक्ष को भगवान शिव ही अंश माना जाता है, इसलिए रुद्राक्ष की माला से भगवान शिव के मंत्रों का अनुष्ठान करने से शिव जी अवश्य प्रसन्न होते हैं।
2- भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने के लिए सबसे उपयुक्त माला, तुलसी की मानी जाती है। भगवान विष्णु के पूजन में तुलसी का विशेष महत्व है।
3-मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने के लिए रुद्राक्ष, लाल चंदन या मूंगे की माला को जाप करने लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। दुर्गा मां को भगवान शिव की आदि शक्ति माना जाता है, इसलिए उनके मंत्रों का जाप रुद्राक्ष की माला से करना श्रेष्ठ है।
4- भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करने के लिए गजदंत यानि हाथी के दांत के मनकों की माला सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है।
5- बगलामुखी मां के मंत्रों का जाप करने के लिए हल्दी की माला एवं मातंगी व लक्ष्मी मां के लिए कमल गट्टे, चंदन की माला से जाप किया जाता है।
6- शांति मंत्रों का जाप करने के लिए के लिए चंदन एवं स्फटिक की माला का प्रयोग किया जाता है जबकि वशीकरण के मंत्रों का जाप करने के लिए काले रंग के मनकों की माला का प्रयोग किया जाता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।