Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vishnu Puja Mantra: आज इन मंत्रों का जाप करने से मिलता है विशेष फल

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jul 2020 09:51 AM (IST)

    Vishnu Puja Mantra प्रतिदिन नियम से अगर कोई श्रीहरि विष्णु के इन मंत्रों का जाप करते हैं तो उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

    Vishnu Puja Mantra: आज इन मंत्रों का जाप करने से मिलता है विशेष फल

    Vishnu Puja Mantra: आज गुरुवार है श्रीहरि का दिन। शास्त्रों में कहा गया है कि अगर इस दिन साफ मन और श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु का स्मरण किया जाए तो मनुष्य की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं, अगर प्रतिदिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप किया जाए तो मनुष्य को विशेष फल की प्राप्ति होती है। खासतौर से यह जाप अगर वैशाख, कार्तिक और श्रावण मास में किया जाए तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। इस दौरान विष्णु जी की आराधना बेहद अहम मानी गई है। जगत के पालनहार भगवान विष्णु का स्मरण करने से जीवन में खुशहाली आती है और संकटों का नाश होता है। साथ ही धन की प्राप्ति भी होती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां हम आपको भगवान श्रीहरि विष्णु के पवित्र मंत्रों की जानकारी दे रहे हैं जो इस निम्नलिखित हैं। प्रतिदिन नियम से अगर कोई श्रीहरि विष्णु के इन मंत्रों का जाप करते हैं तो उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

    1. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय 

    2. श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।

    हे नाथ नारायण वासुदेवाय।। 

    3. ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।। 

    4. ॐ विष्णवे नम: 

    5. ॐ हूं विष्णवे नम: 

    6. ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि। 

    7. लक्ष्मी विनायक मंत्र:

    दन्ताभये चक्र दरो दधानं,

    कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।

    धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया

    लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।। 

    8. धन-वैभव एवं संपन्नता का मंत्र:

    ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

    ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि। 

    9. सरल मंत्र:

    ॐ अं वासुदेवाय नम:

    ॐ आं संकर्षणाय नम:

    ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:

    ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

    ॐ नारायणाय नम: 

    10. विष्णु के पंचरूप मंत्र:

    ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

    ध्यान रहे कि भगवान के स्मरण के लिए मन का साफ होना और विचारों का स्वच्छ होना बेहद जरूरी है। उपरोक्त मंत्रों का जाप करने से मनुष्य को जल्दी फल मिलता है। इससे भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।