Karwa Chauth 2022 Aarti: करवा चौथ व्रत की पूजा के बाद पढ़ें ये आरती, वैवाहिक जीवन में बनी रहेंगी खुशियां
Karwa Chauth 2022 Aarti सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला करवा चौथ का व्रत रखती हैं। आज के दिन करवा माता की विधिवत पूजा करने के साथ इस आरती का पाठ जरूर करें। पढ़ें संपूर्ण करवा माता की आरती

नई दिल्ली, Karwa Chauth 2022, Karwa Mata Aarti: आज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। आज के दिन भगवान शिव के पूरे परिवार के साथ माता करवा की पूजा की जाती है। इसके साथ ही शाम को महिलाएं चांद देखकर व्रत का पारण करती हैं। कहा जाता है कि इस व्रत को करने के साथ करवा माता की विधिवत पूजा के साथ कथा और अंत में आरती जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से पूर्ण फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं करवा चौथ की आरती।
करवा चौथ की आरती
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।