Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Month 2022 Vrat Tyohar: शुरू हुआ कार्तिक मास, इस माह करवा चौथ, दिवाली सहित पड़ेंगे ये व्रत त्योहार

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 08:56 AM (IST)

    Kartik Month 2022 Vrat Tyohar भगवान विष्णु का अति प्रिय माह कार्तिक मास 10 अक्टूबर से शुरू हो गया है जो 8 नवंबर को समाप्त होगा। इस माह में दिवाली तुलसी विवाह छठ पूजा जैसे कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं।

    Hero Image
    Kartik Month 2022 Vrat Tyohar: कार्तिक मास में पड़ने वाले व्रत त्योहार

    नई दिल्ली, Kartik Month 2022 Vrat Tyohar: कार्तिक मास की शुरूआत 10 अक्टूबर से शुरू हो गया है जो 8 नवंबर को समाप्त होगा। हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु का सबसे प्रिय माह में से एक कार्तिक माना जाता है। इस माह में स्नान, दान के साथ तुलसी के पौधे की पूजा करना शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास चातुर्मास का आखिरी माह होता है। इसी माह पड़ने वाली देवउठनी एकादशी के दिन उठ जाएंगे। इसके साथ ही मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे। कार्तिक मास में रामा एकादशी, धनतेरस, दिवाली, नरक चतुर्दशी, भाई दूज, गोवर्धन पूजा, अक्षय नवमी, तुलसी विवाह जैसे प्रमुख व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। देखें कार्तिक मास में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिक मास 2022 व्रत-त्योहार ( Kartik Month 2022 Fast Festival)

    13 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ , संकष्टी गणेश चतुर्थी

    14 अक्टूबर, शुक्रवार-  रोहिणी व्रत

    17 अक्टूबर, सोमवार- तुला संक्रांति, कालाष्टमी, अहोई अष्टमी

    21  अक्टूबर, शुक्रवार- गोवत्स द्वादशी , वैष्णव रामा एकादशी , रामा एकादशी

    23  अक्टूबर, रविवार- काली चौदस , प्रदोष व्रत , धनतेरस , मास शिवरात्रि

    24  अक्टूबर, सोमवार- नरक चतुर्दशी , दिवाली

    25  अक्टूबर, मंगलवार- अमावस्या , भौमवती अमावस्या , गोवर्धन पूजा

    26  अक्टूबर, मंगलवार- चंद्र दर्शन , अन्नकूट , भाई दूज

    28 अक्टूबर, गुरुवार-  वरद चतुर्थी

    29 अक्टूबर, शनिवार- लाभ पंचमी

    30 अक्टूबर, रविवार- षष्ठी , छठ पूजा

    01 नवंबर, मंगलवार- गोपाष्टमी , दुर्गाष्टमी व्रत

    02 नवंबर,बुधवार- अक्षय नवमी

    03 नवंबर, गुरुवार- कंस वध

    04 नवंबर, शुक्रवार- प्रबोधिनी एकादशी, देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी

    05 नवंबर, शनिवार- तुलसी विवाह , प्रदोष व्रत

    06 नवंबर, रविवार- विश्वेश्वर व्रत

    07 नवंबर, सोमवार- मणिकर्णिका स्नान , देव दिवाली

    08 नवंबर, मंगलवार- कार्तिक स्नान समाप्त , सत्य व्रत , सत्य व्रत , पूर्णिमा , कार्तिक पूर्णिमा , पूर्णिमा व्रत

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner