Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Month 2022: कब से शुरू हो रहा है भगवान विष्णु का प्रिय माह कार्तिक मास, जानिए तिथि और महत्व

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Fri, 30 Sep 2022 02:24 PM (IST)

    Kartik Month 2022 चतुर्मास का आखिरी माह कार्तिक मास होता है। इस माह में भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं। माना जाता है कि इस माह स्नान दान के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से हर पाप से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    Hero Image
    Kartik Maas 2022: कब से शुरू हो रहा है भगवान विष्णु का प्रिय माह कार्तिक मास, जानिए तिथि और महत्व

    नई दिल्ली, Kartik Maas 2022: भगवान विष्णु को समर्पित कार्तिक मास का काफी अधिक महत्व है। इस पूरे माह में भगवान विष्णु के साथ उनके अन्य अवतारों की पूजा करना काफी लाभकारी माना जाता है। कार्तिक मास में स्नान दान का काफी अधिक महत्व है। इस पूरे माह में भगवान विष्णु जल में ही वास करते हैं। इसी कारण स्नान दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जानिए कार्तिक मास कब से हो रहे हैं शुरू और इसका महत्व।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब से शुरू हो रहा कार्तिक मास 2022?

    आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के बाद कार्तिक मास आरंभ हो सकता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल 2022 में कार्तिक मास 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और 8 नवंबर 2022 को समाप्त हो रहा है।

    कार्तिक मास का महत्व

    भगवान विष्णु के प्रिय माह में से एक कार्तिक मास हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह से देव तत्व मजबूत होता है। इस मास में भगवान विष्णु के साथ तुलसी पूजा करना फलदायी माना जाता है। इसके अलावा इस माह गंगा स्नान, दीप दान, यज्ञ, दान आदि करने से हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है। इस पूरे में दिवाली, छठ पूजा, धनतेरस, कार्तिक पूर्णिमा जैसे व्रत त्योहार पड़ते हैं।

    कार्तिक मास में तुलसी पूजन का महत्व

    कार्तिक मास में भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी पूजन का भी अधिक महत्व है। इस पूरे माह में शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।ऐसा करने से धन लाभ होता है। इसके साथ ही कार्तिक मास में ही तुलसी माता और शालिग्राम का विवाह किया जाता है। जिसे तुलसी विवाह के रूप में मनाया जाता है।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner