विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जीवन में छा गया है घोर संकट और मानसिक तनाव? हनुमान चालीसा की 'कंचन बरन बिराज' चौपाई के पाठ से दूर होगी समस्या

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:00 AM (IST)

हनुमान चालीसा की 'कंचन बरन बिराज सुबेसा' चौपाई का पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन के संकट ...और पढ़ें

हनुमान चालीसा पाठ के दौरान न करें ये 4 गलतियां (Picture Credit: AI Generated)

हनुमान चालीसा पाठ के दौरान न करें ये 4 गलतियां (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. कंचन बरन बिराज चौपाई से मिलती है मानसिक शांति।

  2. भय और नकारात्मक ऊर्जा का होता है नाश।

  3. पाठ के दौरान काले वस्त्र न पहनें, तामसिक भोजन त्यागें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हनुमान जी को प्रसन्न करने और उनकी पूजा करने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन शुभ माना जाता है। इन दोनों दिनों में हनुमान जी की साधना करने का अधिक महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भक्त सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा करता है, उसके जीवन में कोई संकट नहीं आता और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

हनुमान जी की पूजा के दौरान सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करने से भक्त पर प्रभु की अपार कृपा बरसती है और शुभ परिणाम मिलते हैं।

वैसे तो हनुमान चालीसा की सभी चौपाइयों को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन हनुमान चालीसा की एक ऐसी चौपाई है, जिसका पाठ करने से भक्त का मन शांत और एकाग्र होता है और जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। यह जानकर आपके मन में सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर हम किस चौपाई की बात कर रहे हैं? आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं हनुमान चालीसा की इस शक्तिशाली चौपाई के बारे में।

कंचन बरन बिराज सुबेसा ।
कानन कुण्डल कुंचित केसा ॥

हनुमान चालीसा की इस चौपाई का हिंदी अर्थ है कि आपका शरीर सोने के समान सुनहरा है, आप सुंदर वस्त्रों से सुसज्जित हैं। आपके कानों में कुण्डल चमक रहे हैं और आपके बाल घुंघराले हैं।

शब्दों का हिंदी अर्थ

कंचन बरन बिराज सुबेसा
कंचन: सोना
बरन: रंग या कांति
बिराज: सुशोभित होना
सुबेसा: सुंदर वेशभूषा या वस्त्र

कानन कुण्डल कुंचित केसा

कानन: कानों में
कुण्डल: आभूषण (बालियां)
कुंचित: घुंघराले
केसा (केश): बाल

मिलेगी मानसिक शांति

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस चौपाई का पाठ करने से भक्त के मन में हनुमान जी की सुंदर और ऊर्जावान छवि बनती है। साथ ही मानसिक शांति मिलती है और भय एवं नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

पाठ के दौरान न करें ये गलतियां

  • हनुमान चालीसा की इस चौपाई का पाठ करते समय भक्त को भूलकर भी काले रंग के कपड़े धारण नहीं करने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस रंग के कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।
  • इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले भक्त को तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • साथ ही ब्रह्मचर्य से जुड़े नियमों का जरूर पालन करना चाहिए।
  • पाठ के दौरान किसी से भूलकर भी वाद-विवाद न करें।

यह भी पढ़ें- 'जय हनुमान ज्ञान गुन सागर'... हनुमान चालीसा की पहली चौपाई में छिपा है जीवन की सफलता का सबसे बड़ा मूलमंत्र

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।