'जय हनुमान ज्ञान गुन सागर'... हनुमान चालीसा की पहली चौपाई में छिपा है जीवन की सफलता का सबसे बड़ा मूलमंत्र
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) की पहली चौपाई 'जय हनुमान ज्ञान गुन सागर' का गहरा अर्थ और ...और पढ़ें

हनुमान चालीसा की पहली चौपाई का हिंदी अर्थ (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन के भय, संकट और नकारात्मकता दूर होती है और हनुमान जी की कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
हनुमान चालीसा की हर चौपाई में कई रहस्य छिपे हैं। लेकिन क्या आपने कभी इसकी पहली चौपाई के गहरे अर्थ और उसमें छिपे रहस्य पर ध्यान दिया है? ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इस महत्वपूर्ण चौपाई का मतलब।
हनुमान चालीसा की पहली चौपाई (Jai Hanuman Gyan Gun Sagar Lyrics)
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुं लोक उजागर॥
हनुमान चालीसा की इस पहली पंक्ति का अर्थ है कि हे श्री हनुमान जी! आपकी जय हो, आप ज्ञान और गुणों के अथाह सागर हैं। हे वानरों के स्वामी! आपकी जय हो। आपका यश और प्रकाश तीनों लोकों में फैला हुआ है।
जीवन के लिए बड़ी सीख
हनुमान चालीसा की इस पहली चौपाई से हमें जीवन में एक बड़ा सबक मिलता है। इस चौपाई से हमें यह सीख मिलती है कि जीवन में व्यक्ति के पास चाहे कितनी भी ताकत, पद और ज्ञान हो, उसे सदैव हनुमान जी की तरह ही विनम्र बने रहना चाहिए। अहंकार से दूर रहकर ही इंसान का यश तीनों लोकों में फैल सकता है।
हनुमान चालीसा की पहली चौपाई पढ़ने के लाभ
धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान चालीसा की पहली चौपाई का पाठ करने से स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही हनुमान जी की कृपा से समाज में मान-सम्मान मिलता है। इसके अलावा भक्त को मानसिक शांति मिलती है। मन का भटकाव और अज्ञान दूर होता है, जिससे एकाग्रता बढ़ती है।
इन बातों का रखें ध्यान
- हनुमान चालीसा का पाठ करने से पहले स्नान करें और साफ कपड़े धारण करें।
- पाठ के दौरान मन को इधर-उधर न भटकाएं। अपना पूरा ध्यान प्रभु के चरणों में रखें।
- हनुमान चालीसा का पाठ करते समय जल्दबाजी न करें।
- उच्चारण स्पष्ट और शुद्ध होना चाहिए। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें।
- पाठ के दिनों में या पाठ करने से पहले मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल न करें।
यह भी पढ़ें- 40 दिनों तक हनुमान चालीसा का लगातार पाठ पढ़ने से क्या होता है? जानिए नियम और इसके अद्भुत फायदे
यह भी पढ़ें- हनुमान पूजा के बाद भी नहीं लगता मन? रामचरितमानस में छिपा है बजरंगबली को प्रसन्न करने का यह खास तरीका
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
