Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्तमान में कलयुग चल रहा है, इस तरह होगा कलयुग का अंत

    By Preeti jhaEdited By:
    Updated: Wed, 04 May 2016 11:42 AM (IST)

    इस पृथ्वी पर चार युग हैं। सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलयुग। यह हिंदू धर्म का मत है। वर्तमान समय में कलयुग चल रहा है। कलयुग यानी यदि आप कोई भी कुकर्म करते हैं तो इसका फल यहीं मिलता है।

    इस पृथ्वी पर चार युग हैं। सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलयुग। यह हिंदू धर्म का मत है। वर्तमान समय में कलयुग चल रहा है। कलयुग यानी यदि आप कोई भी कुकर्म करते हैं तो इसका फल यहीं मिलता है। लेकिन कल्कि पुराण में कलियुग के बारे में और भी रोचक बातें बताई गईं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कलियुग की हैरान कर देनी वाली 10 बातें

    • कलियुग के अंत में मनुष्य की आयु महज 12 वर्ष और शरीर मात्र 4 इंच का रह जाएगा।
    • ब्रह्मपुराण में उल्लेखित है कि कलियुग की अवधि, 10 हजार साल है। इस दौरान, मानव जाति का पतन होगा, लोगों में द्धेष और दुर्भावना बढ़ेगी। इसका अंत करने के लिए भगवान विष्णु कल्कि का रूप धारण करेंगे।
    • कलियुग में नदियां सूख जाएंगी। पत्नियों को अपने पतियों से अनुराग कम हो जाएगा।
    • अन्याय से धन हासिल करने वाले लोगों में बढ़ोत्तरी होगी। लोग धन के लोभ में किसी की हत्या करने में भी संकोच नहीं करेंगे।
    • कलियुग के पांच हजार साल बाद गंगा नदी सूख जाएगी और पुन: वैकुण्ठ धाम लौट जाएगीं। जब कलियुग के दस हजार वर्ष हो जाएंगे तब सभी देवी-देवता पृथ्वी छोड़कर अपने धाम लौट जाएंगे। मनुष्य पूजन-कर्मकांड, व्रत-उपवास और सभी धार्मिक काम करना बंद कर देंगे।
    • एक समय ऐसा आएगा, जब जमीन से अन्न उपजना बंद हो जाएगा। पेड़ों पर फल नहीं लगेंगे। धीरे-धीरे ये सारी चीजें विलुप्त हो जाएंगी। गाय दूध देना बंद कर देगी।
    • कलियुग में समाज हिंसक हो जाएगा। जो लोग बलवान होंगे उनका ही राज चलेगा। मानवता नष्ट हो जाएगी। रिश्ते खत्म हो जाएंगे। एक भाई दूसरे भाई का ही शत्रु हो जाएगा।
    • कलियुग में ऐसा समय आएगा जब स्त्री और पुरुष, दोनों ही अधर्मी हो जाएंगी। स्त्रियां पतिव्रत धर्म का पालन करना बंद कर देगी और पुरुष भी ऐसा ही करेंगे।
    • जब आतंक अपनी चरम सीमा में होगा तो भगवान विष्णु का कल्कि अवतार लेंगे। यह अवतार विष्णुयशा नामक ब्राह्मण के घर जन्म लेगा। भगवान कल्कि बहुत ऊंचे घोड़े पर चढ़कर अपनी विशाल तलवार से सभी अधर्मियों का नाश करेंगे।
    • भगवान कल्कि केवल तीन दिनों में पृथ्वी से समस्त अधर्मियों का नाश कर देंगे। और फिर अंत में कलियुग में अंतिम समय में बहुत मोटी धारा से लगातार वर्षा होगी, जिससे चारों ओर पानी ही पानी हो जाएगा। समस्त पृथ्वी पर जल हो जाएगा और प्राणियों का अंत हो जाएगा। इसके बाद एक साथ बारह सूर्य उदय होंगे और उनके तेज से पृथ्वी सूख जाएगी।
    पाएं घर में सुख-शांति के लिए वास्तु टिप्स और विधि उपाय Daily Horoscope & Panchang एप पर. डाउनलोड करें