Janmashtami 2023: जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर इन सरल श्रीकृष्ण मंत्रों का करें जाप, पूरी होगी हर इच्छा
Shri Krishna Janmashtami 2023 जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन आप अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान श्रीकृष्ण के कुछ आसान और प्रभावशाली मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये मंत्र।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Bal Gopal Mantra: हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का विषेश महत्व है। यह पर्व मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं। इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर 2023, बुधवार के दिन मनाई जाएगी।
जन्माष्टमी पर करें इन मंत्रों का जाप
श्रीकृष्ण मूत्र मंत्र
कृं कृष्णाय नम:
भगवान श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जाप करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में जन्माष्टमी के विशेष अवसर पर इस मंत्र का जाप करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा।
यह भगवान श्रीकृष्ण का सबसे सरल और प्रभावी मंत्र माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से उनकी कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। इस मंत्र के जाप से भगवान स्वयं अपने भक्त की रक्षा करते हैं।
हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे, हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे
यदि किसी को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति प्राप्त करनी हो तो उसे इस मंत्र का जाप करना चाहिए। यह भी भगवान श्रीकृष्ण के सबसे सरल मंत्रों में से एक है।
गोवल्लभाय स्वाहा
जन्माष्टमी के अवसर पर इस सात अक्षरों वाले सरल मंत्र का जप करने से साधक को संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति होती है।
श्रीकृष्ण गायत्री मंत्र
ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात”
यह मंत्र मन को शांति प्रदान करता है, कष्ट और दुखों को दूर करने वाला है। ऐसे में जन्माष्टमी पर इस मंत्र का जप जरूर करना चाहिए।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।