Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janmashtami 2021 Puja: जन्माष्टमी पर पूजन में शामिल करें ये चीजें, अवश्य प्रसन्न होंगे बाल गोपाल श्री कृष्ण

    Janmashtami Puja 2021 श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस साल 30 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा।आइए जानते हैं भगवान कृष्ण की प्रिय वस्तुओं के बारे में जिनको जन्माष्टमी पूजन में शामिल कर श्री कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है....

    By Jeetesh KumarEdited By: Updated: Mon, 30 Aug 2021 06:48 AM (IST)
    Hero Image
    Janmashtami 2021 Puja: जन्माष्टमी पर पूजन में शामिल करें ये चीजें, अवश्य प्रसन्न होंगे बाल गोपाल श्री कृष्ण

    Janmashtami Puja 2021: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस साल 30 अगस्त, दिन सोमवार को मनाया जाएगा। कृष्ण भक्त इस दिन का साल भर बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल जन्माष्टमी पर्व के दिन जयंति योग पड़ रहा है जो कि भगवान कृष्ण के पूजन के लिए विशेष फलदायी है। इस दिन कृष्ण भक्त दिन भर व्रत रखते हैं और रात्रि के समय भगवान कृष्ण का भजन और पूजन किया जाता है। श्री कृष्ण भगवान विष्णु के परमावतार हैं इस दिन उनके पूजन से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं भगवान कृष्ण की प्रिय वस्तुओं के बारे में जिनको जन्माष्टमी पूजन में शामिल कर श्री कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है....

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन्माष्टमी के प्रसाद में पंचामृत को करें शामिल

    पंचामृत पांच चीजों से बनाया जाने वाला ऐसा पदार्थ है जो कृष्ण के भोग के लिए सबसे जरूरी माना जाता है। पंचामृत को दूध, दही, घी, गंगाजल और शहद को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन पूजा में पंचामृत को जरूर शामिल करना चाहिए।

    जन्माष्टमी की पूजा में गाय की मूर्ति का महत्व

    भगवान श्रीकृष्ण को गायों से बहुत लगाव था यही कारण था कि बचपन में वो गाय के बछड़ों से खेला करते थे और गायों को चराने ले जाया करते थे। इसलिए भगवान कृष्ण को गोपाल और गोविंद भी कहा जाता है। इसके आलावा जन्माष्टमी की पूजा में गाया की छोटी सी मूर्ति को शामिल कर आप कृष्ण को प्रसन्न कर सकते हैं।

    जन्माष्टमी के व्रत में धनिया के पंजीरी का महत्व

    कृष्ण की पूजा में पिसे हुए धनिया का बहुत अधिक महत्व होता है। ज्योतिषों के अनुसार धनिया को धन से जोड़कर देखा जाता है। जन्माष्टमी के व्रत में पिसे हुए धनिया का भोग लगाने से कृष्ण प्रसन्न होते हैं। आमतौर पर भक्त जन्माष्टमी के दिन धनिया की पंजीरी बनाकर कृष्ण को भोग लगाना चाहिए।

    वैजयंती के फूल से कृष्ण पूजा

    कृष्ण गले में वैजयंती की माला धारण करते थे। इसलिए जन्माष्टमी के पूजा में वैजयंती के फूलों का एक अपनी ही महत्व माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन पूजा में वैजयंती के फूल चढ़ाने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनचाहा फल देते हैं।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'