Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shani Jayanti 2023: करना चाहते हैं न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न, तो आज जरूर करें ये उपाय

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 19 May 2023 07:59 AM (IST)

    Shani Jayanti 2023 शास्त्रों में शनि जयंती के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से जीवन में सुख समृद्धि और धन का आगमन होता है। साथ ही सभी कष्टों से निजात मिलता है।

    Hero Image
    Shani Jayanti 2023: करना चाहते हैं न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न, तो आज जरूर करें ये उपाय

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shani Jayanti 2023: आज शनि जयंती है। यह पर्व हर वर्ष ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन वट सावित्री व्रत भी रखा जाता है। अतः आज का दिन बेहद शुभ है। इस दिन न्याय के देवता शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। शास्त्रों में शनि जयंती के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से जीवन में सुख, समृद्धि और धन का आगमन होता है। साथ ही सभी कष्टों से निजात मिलता है। ज्योतिषियों की मानें तो शनि जयंती के दिन विशेष उपाय करने से साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव भी कम होता है। अगर आप भी न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - अगर आप शनि की बाधा से परेशान हैं, तो आज शनि मंदिर जाकर न्याय के देवता को सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें।

    - शनिदेव की कृपा पाने के लिए पीपल के पेड़ की जड़ में जल और दूध का अर्घ्य दें। संध्याकाल में पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

    - अगर आप साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आज पीपल के पेड़ पर दूध में काले तिल, गंगाजल, फूल आदि मिलाकर अर्पित करें। इस समय "ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः" मंत्र का जप करें।

    - ज्योतिषियों की मानें तो शनि जयंती पर घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाना शुभ होता है। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। कार्यालय में लगाने से कारोबार में तरक्की और उन्नति मिलती है। अतः आज घर के मुख्य द्वार घोड़े की नाल लगा सकते हैं।

    - अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आज के दिन उड़द दाल, खिचड़ी, सरसों का तेल, काली छतरी, काले तिल, काले जूते और कंबल आदि चीजों का दान करें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।