Move to Jagran APP

Dream Interpretation: नवरात्रि के दौरान सपने में दिखती हैं मां दुर्गा से जुड़ी ये चीजें, तो जल्द चमकेगी किस्मत

Dream Astrology अगर सपने में माता रानी आपको लाल रंग के वस्त्र में दर्शन देती हैं तो यह संकेत है कि आपके जीवन में जल्द कुछ बहुत बढ़िया होने वाला है। वहीं सपने में माता रानी मुस्कुराती नजर आती हैं तो आप पर माता रानी की कृपा बरसने वाली है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sat, 25 Mar 2023 05:31 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 06:11 PM (IST)
Dream Interpretation: नवरात्रि के दौरान सपने में दिखती हैं मां दुर्गा से जुड़ी ये चीजें, तो जल्द चमकेगी किस्मत
Dream Interpretation: नवरात्रि के दौरान सपने में दिखती हैं मां दुर्गा से जुड़ी ये चीजें, तो जल्द चमकेगी आपकी किस्मत

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क |Dream Astrology: सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है। खासकर, सपने में माता रानी के दर्शन करना किस्मत के दरवाजे खोलने जैसा होता है। इन सपनों का मतलब होता है कि आपके जीवन में जल्द कोई बदलाव बड़ा होने वाला है। अगर आप भी चैत्र नवरात्रि पर माता रानी और उनसे जुड़ी चीजों को सपने में देखना बेहद शुभ होता है। आइए, इन सपनों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

loksabha election banner

-अगर आपके सपने में भी माता रानी दर्शन देती हैं, तो ये शुभ संकेत है। इस सपने का मतलब होता है कि आप पर माता रानी की कृपा बरसने वाली है। आपकी किस्मत जल्द चमकने वाली है। आपके घर सुख और समृद्धि का आगमन होगा।

-अगर सपने में माता रानी आपको लाल रंग के वस्त्र में दर्शन देती हैं, तो यह संकेत है कि आपके जीवन में जल्द कुछ बहुत बढ़िया होने वाला है। वहीं, सपने में माता रानी मुस्कुराती नजर आती हैं, तो जल्द आप पर माता रानी की कृपा बरसने वाली है।

-सपने में माता रानी सोलह श्रृंगार में दिखाई दें, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने का तात्पर्य यह होता है कि आपके जीवन में कोई बड़ी खुशी आने वाली है। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपकी जल्द शादी होने वाली है। वहीं, शादी शुदा महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है।

-सपने में माता रानी यानी मां दुर्गा की मूर्ति देखना भी शुभ होता है। इस सपने का मतलब होता है कि जल्द आपके जीवन में व्याप्त परेशानियां दूर होने वाली हैं।

-सपने में मां दुर्गा का मंदिर दिखना भी शुभ होता है। साथ ही मंदिर में पूजा करना तो और भी शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब होता है कि जल्द आपकी कोई विशेष मनोकामना पूरी होने वाली है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.