Guru Pushya Yog 2022: आज गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस दिन जरूर करें ये काम
Guru Pushya Yog 2022 25 अगस्त 2022 गुरुवार के दिन गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ 10 अन्य महायोग बन रहे हैं जो काफी शुभ माने जा रहे हैं। इस संयोग में शुभ कार्य करने के साथ नई चीजों की खरीदारी करना फलदायी साबित होगा।

नई दिल्ली, Guru Pushya Yog: हिंदू धर्म के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज के दिन शुभ कामों को करने के साथ खरीदारी करने से शुभ फल मिलेगा। क्योंकि आज दुर्लभ गुरु पुष्य नक्षत्र बन रहा है जो अब सीधे दिवाली के दिन यानी 24 अक्टूबर को बनेगा। 25 अगस्त को गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र बनने के कारण इसे गुरु पुष्य नक्षत्र कहा गया है। इतना ही नहीं इस दुर्लभ योग के साथ 10 अन्य योग भी बन रहे हैं। ऐसा अद्भुत योग बनना काफी मुश्किल है। क्योंकि यह दश महायोग करीब 1500 सालों से नहीं बना।
बन रहा है गुरु पुष्य नक्षत्र
पंचांग के अनुसार, 25 अगस्त को सुबह 5 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर दोपहर 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। 27 नक्षत्रों में से इसे काफी उत्तम माना जाता है। इस महा मुहूर्त में शुभ काम करने से अच्छा फल मिलता है।
25 अगस्त को बन रहा खास संयोग
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ऐसा कई सालों बाद हो रहा है जब कुछ ग्रह अपने ही स्वराशि पर मौजूद है। जहां बृहस्पति मीन राशि , शनि मकर राशि में, बुध कन्या राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्य सिंह राशि में विराजमान हैं। इन 5 ग्रहों का अपनी ही राशि में होना काफी शुभ माना जाता रहा है। इतना ही नहीं शनि और गुरु का अपनी राशि पर होने कई शुभ फल प्राप्त होंगे। क्योंकि पुष्य नक्षत्र के देवरा गुरु हैं और स्वामी शनि है।
25 अगस्त को बन रहे हैं खास योग
इस साल 25 अगस्त को काफी खास योग भी बन रहे हैं। इस दिन अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि के साथ-साथ वरियान योग भी बन रहा है जो काफी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसे योग आज तक एक साथ नहीं बने हैं। इसके साथ ही इस दिन शुभ कर्तरी, वरिष्ठ, भास्कर, उभयचरी, हर्ष, सरल और विमल नाम जैसे राजयोग भी बन रहे हैं।
शुभ संयोग पर करें खरीदारी
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस शुभ संयोग पर मांगलिक और शुभ कामों को करना अच्छा साबित होगा। इस दिव घर-फ्लैट खरीदना, जमीन में निवेश करना, नए कार्यों का शुभारंभ करना, गृह प्रवेश करना, सोना-चांदी खरीदना या फिर वाहन खरीदना शुभ माना जा रहा है।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।