Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gupt Navratri 2021: आज है गुप्त नवरात्रि की सप्तमी तिथि, इस तरह करें मां धूमावती की पूजा, पढ़ें मंत्र

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 18 Feb 2021 03:18 PM (IST)

    Gupt Navratri 2021 गुप्त नवरात्रि चल रही है और आज इसकी सप्तमी तिथि है। आझ के दिन मां धूमावती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि अगर आज के दिन मां धूमावती की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाए तो संतान और पति की रक्षा होती है।

    Hero Image
    Gupt Navratri 2021: आज है गुप्त नवरात्रि की सप्तमी तिथि, इस तरह करें मां धूमावती की पूजा, पढ़ें मंत्र

    Gupt Navratri 2021: गुप्त नवरात्रि चल रही है और आज इसकी सप्तमी तिथि है। आज के दिन मां धूमावती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि अगर आज के दिन मां धूमावती की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाए तो संतान और पति की रक्षा होती है। साथ ही मां अपने भक्तों को सभी कष्टों से मुक्त कर देती है। ऐसा कहा जाता है कि सुहागिन महिलाएं धूमावती की पूजा नहीं करती हैं। वो उनके दर्शन केवल दूर से ही करती हैं। इस दिन मां धूमावती की पूजा करते समय उनके स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे करें मां धूमावती का पूजन और पढ़ें इनका मंत्र:

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे पहले जानते हैं कि मां धूमावती का स्वरूप कैसा है। यह मां पार्वती का रूप है और यह अत्यंत उग्र है। इनकी पूजा विधवा स्वरूप में की जाती है। इनका वाहन कौआ है। ये सफेद वस्त्र धारण करती हैं।

    इस तरह करें मां धूमावती की पूजा:

    शास्त्रों के अनुसार, दस महाविद्याओं में अंतिम विद्या मां धूमावती हैं। इनकी पूजा गुप्त नवरात्रि में की जाती है। इस दिन सुबह उठ जाना चाहिए और सभी कार्यों से निवृत्त होकर पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र कर लेना चाहिए। फिर उन्हें जल, पुष्प, सिन्दूर, कुमकुम, अक्षत, फल अर्पित करने चाहिए। इसके बाद धूप, दीप तथा नैवैद्य आदि से पूजन करना चाहिए। मां धूमावती की कथा भी जरूर सुननी चाहिए। फिर मां से प्रार्थना करें। मां धूमावती की कृपा से व्यक्ति के सभी दुख नष्ट हो जाते हैं। साथ ही दुख दरिद्रता भी दूर होती है।

    मां धूमावती के मंत्र:

    ॐ धूं धूं धूमावत्यै फट्।।

    धूं धूं धूमावती ठ: ठ:।

    उपरोक्त मंत्रों का जाप रुद्राक्ष की माला से 108 बार, 21 या 51 बार करना चाहिए।  

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'