Ganga Saptami 2023: गंगा सप्तमी पर लगाने जा रहें पवित्र नदी में डुबकी तो जरूर करें यह कार्य
Ganga Saptami 2023 हिन्दू धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष महत्व है। इस वर्ष 27 अप्रैल के दिन गंगा सप्तमी मनाई जाएगी। मान्यता है कि गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Ganga Saptami 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन गंगा सप्तमी मनाई जाती है। इस वर्ष यह पर्व 27 अप्रैल 2023, गुरुवार (Ganga Saptami 2023 Date) आज मनाया जा रहा है। गंगा सप्तमी के दिन ही मां गंगा धरती पर आई थीं। मान्यता है कि गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करने से और मां गंगा की उपासना करने से साधक के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। ज्योतिष शास्त्र में भी इस दिन पवित्र स्नान को बहुत ही विशेष माना गया है। साथ ही स्नान से जुड़े कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। आइए जानते हैं-
गंगा सप्तमी के दिन पवित्र स्नान करें समय जरूर करें यह काम (Ganga Saptami 2023 Upay)
-
गंगा सप्तमी के दिन गंगा में डुबकी लगाना शुभ माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति को महज 3, 5, 7 या 12 बार ही डुबकी लगानी चाहिए। पहली डुबकी लगाते समय व्यक्ति को देवी देवताओं का ध्यान करना चाहिए और दूसरी डुबकी लगाते समय पूर्वजों का नाम स्मरण करना चाहिए। तीसरी डुबकी लगाते समय परिवार के सदस्यों का नाम स्मरण करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से ना केवल व्यक्ति को बल्कि परिवार के सदस्यों को भी लाभ मिलता है।
गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा में डुबकी लगाने से और मंत्रोच्चारण करने से साल भर व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन पवित्र स्नान के साथ-साथ गंगा स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में डुबकी लगाने के बाद गंगाजल से सूर्य को अर्घ्य जरूर प्रदान करें। ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है। साथ ही व्यक्ति को धन, मान-सम्मान एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
गंगा सप्तमी के दिन घर में बढ़ रही नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव जरूर करें। ऐसा करने से परिवार पर आने वाली मुसीबतें टल जाती है और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।