Ganesh Chaturthi 2022: गणपति कृपा पाने के लिए गणेश चतुर्थी पर अर्पित करें ये चीजें, धन-संपदा की होगी वृद्धि
Ganesh Chaturthi 2022 31 अगस्त से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है जो अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन के साथ ही समाप्त किया जाता है। इन 10 दिनों में गणपति बप्पा की विधि विधान से पूजा करने के साथ इन चीजों को अर्पित कर सकते हैं।

नई दिल्ली, Ganesh Chaturthi 2022: हिंदू धर्म में भगवान गणेश का स्थान सबसे ऊंचा माना जाता है। वह प्रथम पूज्य माने जाते हैं। हर मांगलिक या शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। भगवान गणेश का उत्सव 31 अगस्त से शुरू हो रहा है जो अगले 10 दिनों तक होते हुए 9 सितंबर को अनंत चतुर्थी के साथ समाप्त होगा। महाराष्ट्र समेत पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। माना जाता है कि भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए गणेश उत्सव के दौरान विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही कुछ चीजों को अर्पित करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानिए भगवान गणेश को किन चीजों से कर सकते हैं प्रसन्न।
भगवान गणेश को अर्पित करें ये चीजें
दूर्वा
माना जाता है कि गणपति जी की पूजा दूर्वा के बिना अधूरी है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने के साथ-साथ चरणों पर 21 गांठ दूर्वा जरूर चढ़ाएं। आप चाहे तो तीन या पांच दूर्वा भी चढ़ा सकते हैं।
मोदक
भगवान गणेश का पसंदीदा भोग है। माना जाता है कि जो भक्त भगवान को मोदक का भोग लगाता है उसके ऊपर गणपति जी की हमेशा कृपा बनी रहती है और हर इच्छा पूर्ण होती है।
घी
पंचामृत में से घी भगवान गणेश को अति प्रिय है। इसलिए गणेश जी की पूजा करते समय घी जरूर अर्पित करें।
केला
भगवान गणेश को केला भी काफी पसंद है। इसलिए भोग के रूप में इसे भी चढ़ा सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि केला एक नहीं बल्कि जोड़े में चढ़ाएं।
सिंदूर
भगवान गणेश को सिंदूर भी काफी पसंद है। सिंदूर को मंगल का प्रतीक माना जाता है। शिवपुराण में एक श्लोक में गणेश जी को सिंदूर लेपन से बारे में बताया गया है। इसके मुताबिक 'आनने तव सिन्दूरं दृश्यते साम्प्रतं यदि। तस्मात् त्वं पूजनीयो असि सिन्दूरेण सदा नरै:।।' इस श्लोक का मतलब है कि जब शिवजी ने गणेश जी का सिर काट दिया तब उन्हें हाथी का सिर लगाया जा रहा था तब उसमें पहले से ही सिंदूर का लेपन हो रहा था। मां पार्वती ने जब उस सिंदूर को देखा तो उन्होंने गणपति जी से कहा कि उनके मुख पर जिस सिन्दूर का विलेपन हो रहा है, मनुष्य उसी सिंदूर से सदैव उनकी पूजा करेंगे। इससे व्यक्ति के हर कष्ट समाप्त हो जाएंगे।
हल्दी
भगवान गणेश को हल्दी अर्पित करना भी काफी शुभ माना जाता है। इसलिए भगवान को हल्दी का टीका लगा सकते हैं। आप चाहे तो गणेश चतुर्थी के दिन घर पर हल्दी से बने गणपति स्थापित कर सकते हैं। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती।
नारियल
श्रीफल यानी नारियल भगवान गणेश को अति प्रिय है। इसलिए गणेश जी की पूजा करते समय श्री फल जरूर अर्पित करें। इससे व्यक्ति को हर काम में सफलता प्राप्त होगी।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।