विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026: आज आसमान में चांद न दिखे तो घबराएं नहीं, इस तरह खोलें अपना व्रत

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:43 PM (IST)

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 27 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी, जिसमें भगवान गणेश के गणाधिप रूप की पूजा होती है और चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। यदि चंद्रमा न दिखे तो कैसे दें चंद्रमा को अर्घ्य?

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026

HighLights

  1. गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 27 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी।

  2. भगवान गणेश के गणाधिप रूप की पूजा की जाती है।

  3. चांद न दिखने पर मानसिक ध्यान से व्रत खोलें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देवता माना गया है, जो मुश्किलों को दूर करने के साथ ज्ञान और शुभ शुरुआत के देवता भी माने जाते हैं। हिंदू धर्म से जुड़े लोग किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा और उनका आशीर्वाद लेना कभी नहीं भूलते हैं।

यूं तो भगवान गणेश को समर्पित कई त्योहार हैं, जिन्हें भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन संकष्टी चतुर्थी का दिन खासतौर पर भगवान गणेश की पूजा-पाठ के लिए जरूरी माना जाता है। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के मौके पर 'संकष्टी चतुर्थी' का व्रत रखा जाता है।

नवंबर 2026 के महीने में यह खास दिन गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के रूप में 27 नवंबर शुक्रवार यानी आज के दिन मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त भगवान गणेश के गणाधिप रूप की पूजा-अर्चना करते हैं और दिन भर उपवास रखकर चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं। लेकिन क्या हो अगर आज मौसम की खराबी या किसी कारण से चंद्रमा आसमान में न दिखाई दे, तो व्रत का पारण कैसे किया जाएगा?

WhatsApp Image 2026-11-27 at 12.42.07 PM

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026 तारीख (Ganadheep Sankashti Chaturthi 2026 date)

हिंदू पंचांग के आधार पर गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 27 नवंबर शुक्रवार यानी आज के दिन मनाई जा रही है। यह मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतु्र्थी तिथि पर पड़ती है।

त्यौहार- गणाधिप संकष्टी चतु्र्थी
तारीख- 27 नवंबर 2026, शुक्रवार
तिथि- कृष्ण पक्ष की चतुर्थी
महीना- मार्गशीर्ष
किस देवता को पूजा जाता है- भगवान गणेश
खास रूप- गणाधिप
व्रत की अवधि- सुबह से लेकर चंद्रोदय तक
व्रत का पारण कब- चंद्रमा की पूजा और अर्घ्य देने के बाद

द्रिक पंचांग के हिसाब से 27 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजकर 48 मिनट से शुरू होगी जो 28 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी।

क्योंकि 27 नवंबर को चंद्रोदय का समय है, इसलिए संकष्टी व्रत का पारण आज शाम चांद निकलने के बाद होगा।

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर चांद न निकलने पर क्या करें?

आज अगर आपने भी गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा है और आसमान में बादलों के कारण चांद दिखाई नहीं दे रहा है, तो अपना व्रत खोलने के लिए आप ज्योतिषीय समाधान का सहारा ले सकते हैं।

आपको भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करनी है। चंद्रमा का मन में ध्यान कीजिए और आकाश की ओर देखकर जल अर्पित करें।

इसके बाद पूजा पूरी होने के बाद व्रत का का पारण कर सकते हैं। क्योंकि शास्त्रों में मानसिक ध्यान और समय का महत्व अधिक माना गया है। जब भी आप मानसिक ध्यान से किसी देवी-देवता की पूजा करते हैं, तो उसे साक्षात होने के बराबर ही माना जाता है।

संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रमा को अर्घ्य देने का महत्व

संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देने का भी खास महत्व है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा के बाद भक्त चंद्र देव को जल अर्पित करते हैं और आशीर्वाद व खुशहाली की कामना के लिए प्रार्थना करते हैं।

  • अर्घ्य देने के लिए एक छोटे से बर्तन में साफ पानी लें।
  • इसके बाद उसमें चावल के कुछ दाने और फूल डालें।
  • चंद्रमा की तरफ देखें और श्रद्धापूर्वक जल अर्पित करें।
  • चंद्र देव की पूजा करें।
  • भगवान गणेश का स्मरण करने के साथ व्रत की रस्म पूरी करें।
  • अगर बादल होने के कारण से चांद न दिखाई दे, तो लोक पंचांग के आधार पर चंद्रोदय के समय ही पूजा पूरी करें।

यह भी पढ़ें- बुद्धि भी चलेगी और व्यापार भी दौड़ेगा! कुंडली में बुध को मजबूत करने के लिए संकष्टी चतुर्थी पर करें ये 3 काम 

यह भी पढ़ें- शिव-पार्वती विवाह में जन्म से पहले कैसे हुई भगवान गणेश की पूजा? रामचरितमानस में छिपा जवाब

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।