Friday Shopping Tips: शुक्रवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना रूठकर घर से चली जाती हैं माता लक्ष्मी
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन वैभव संपत्ति यश और कीर्ति की देवी माना जाता है। जिस व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है उस व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Friday Shopping Tips: हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से वह जल्दी प्रसन्न होती हैं। शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है जिन्हें शुक्रवार के दिन खरीदना शुभ नहीं माना जाता। इससे माता लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ती है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन किन चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए।
शुक्रवार के दिन क्या न खरीदें
शुक्रवार के दिन पूजा-पाठ से जुड़ा सामान और किचन से जुड़ी चीजें खरीदना अशुभ समझा जाता है। क्योंकि इससे लक्ष्मी माता रुष्ट हो जाती हैं। इस दिन प्रॉपर्टी को खरीदना या बेचना भी शुभ नहीं समझा जाता। ऐसा करने से परिवार को अशुभ परिणाम झेलने पड़ते हैं।
इन चीजों को खरीदने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी
शुक्रवार के दिन संगीत, सजावट, कला, सौंदर्य आदि से संबंधित सामान खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप सफेद या सिल्वर कलर के वाहन और नए कपड़े भी खरीद सकते हैं। इन चीजों को खरीदने से परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
किन कामों की है मनाही
शुक्रवार के दिन कुछ कामों को भी करने की मनाही है। इस दिन किसी से भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। इस काम को करने से लक्ष्मी माता नाराज हो जाती हैं। जिस कारण आपको धन की हानि झेलनी पड़ सकती है।
इस चीज का न करें सेवन
सनातन धर्म में सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है। शुक्रवार के दिन मांस-मदिरा के सेवन से बचना चाहिए। इससे घर में अशांति फैलती है। इसलिए घर में शांति बनाए रखने के लिए सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी Devi उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।