Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Adhik Maas 2023: पुरुषोत्तम मास में करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद

    Adhik Maas 2023 धार्मिक मान्यता है कि पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। इस महीने में दान करने का विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों में निहित है कि मलमास के महीने में दान करने से साधक पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 22 Jul 2023 12:46 PM (IST)
    Hero Image
    Adhik Maas 2023: पुरुषोत्तम मास में करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Malmas 2023: मलमास का महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस महीने में प्रत्येक दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। मलमास को पुरुषोत्तम मास और अधिक मास भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। इस महीने में दान करने का विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों में निहित है कि मलमास के महीने में दान करने से साधक पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है। अगर आप भी भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो पुरुषोत्तम मास में इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुरुषोत्तम मास में करें चीजों का दान

    - मलमास महीने में प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें। इसके पश्चात, जरूरतमंदों को खाना खिलाएं। वहीं, मलमास गुरुवार पर केले का दान करें। धार्मिक मान्यता है कि मलमास के महीने में केले का दान करने से घर में सुख और समृद्धि आती है।

    - भगवान विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है। अतः पुरुषोत्तम मास में पीले रंग के वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा-दृष्टि से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

    - अगर आप भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो मलमास के महीने में विद्या का दान करें। इसके लिए बच्चों को स्टेशनरी का सामान गिफ्ट करें। साथ ही बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दें। ऐसा करने से साधक पर भगवान विष्णु की कृपा अवश्य बरसती है।

    - जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को श्रीफल अति प्रिय है। अतः मलमास के महीने में श्रीफल (नारियल) का अवश्य दान करें। ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही आय और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

    - मलमास के महीने में दीपदान करने से वास्तु दोष दूर होता है। इसके लिए रोज संध्याकाल में आरती करें। इसके पश्चात, सभी कमरे में दीप जलाएं। इस उपाय को करने से घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'