Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Padmini Ekadashi 2023: पद्मिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भर जाएगा जीवन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 29 Jul 2023 10:38 AM (IST)

    Padmini Ekadashi 2023 एकादशी तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रख लक्ष्मी नारायण की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख समृद्धि और वंश में वृद्धि होती है। खासकर पद्मिनी एकादशी का व्रत करने से नवविवाहित स्त्रियों को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।

    Hero Image
    Padmini Ekadashi 2023: पद्मिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भर जाएगा जीवन

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Padmini Ekadashi 2023: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस वर्ष अधिक मास में पड़ने वाली पद्मिनी एकादशी आज है। एकादशी तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रख लक्ष्मी नारायण की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख, समृद्धि और वंश में वृद्धि होती है। खासकर, पद्मिनी एकादशी का व्रत करने से नवविवाहित स्त्रियों को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में एकादशी तिथि पर दान करने का भी विधान है। अगर आप भी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो राशि अनुसार इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राशि अनुसार करें दान

    - मेष राशि के जातक पद्मिनी एकादशी पर तांबे के बर्तन, लाल कपड़े, केसर, गुड़ का दान करें। ऐसा करने से कुंडली में मंगल मजबूत होता है। साथ ही मंगल दोष का प्रभाव खत्म होता है।

    - वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए पद्मिनी एकादशी तिथि पर सफेद कपड़े, घी और परफ्यूम का दान करें। अगर आर्थिक स्थिति उत्तम है, तो महालक्ष्मी मंदिर में चांदी की पायल और बिछिया दान करें।

    - मिथुन राशि के जातक पद्मिनी एकादशी पर हरे रंग के फल, वस्त्र, शंख, कांसे के बर्तन या सिक्के दान करें। एकादशी तिथि पर इन चीजों के दान से जीवन में व्याप्त  दुख और दर्द धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं।

    - कर्क राशि के जातक पद्मिनी एकादशी तिथि पर मंदिर में शंख का दान करें। साथ ही सफेद रंग के कपड़े, घी, चावल और दुग्ध पदार्थों का दान करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा साधक पर बरसती है।

    - सिंह राशि के जातक जगत के पालनहार की कृपा पाने के लिए एकादशी तिथि पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में शंख और चांदी की बिछिया का दान करें। ऐसा करने से साधक पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। 

    - कन्या राशि के जातक पद्मिनी एकादशी तिथि पर विवाहित स्त्रियों को श्रृंगार का सामान दान करें। साथ ही हरे रंग के फल और वस्त्र का भी दान करना शुभ माना जाता है। अतः जथा शक्ति तथा भक्ति भाव से दान करें। 

    - तुला राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि पाने के लिए एकादशी तिथि पर सफेद वस्त्र, इत्र, मंदिर में सुगंधित फूल, दूध से बनी मिठाई का दान करें। ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि आती है।  

    - वृश्चिक राशि के जातक एकादशी तिथि पर लाल रंग के वस्त्र, लाल रंग की मिठाई, केसर, गुड़ और मधु का दान करें। साथ ही मंदिर में लाल रंग के वस्त्र का दान करें।

    - धनु राशि के जातक के आराध्य भगवान विष्णु और राशि स्वामी गुरु हैं। अतः धनु राशि वाले स्टेशनरी की चीजें गरीब बच्चों को दें। साथ ही पीले रंग के वस्त्र और फल का दान करें।

    - मकर राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए नीले रंग के वस्त्र, तेल, काले तिल, छाता का दान करें। ऐसा करने से नारायण की कृपा बरसती है।

    - कुंभ राशि के जातक पद्मिनी एकादशी तिथि पर नीले और काले रंग के कपड़े दान करें। स्कूल में छोटे बच्चों के मध्य स्लेट वितरित करें। साथ ही काले तिल, जौ और अक्षत मंदिर में दान करें।

    - मीन राशि के जातक अपने आराध्य भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए पुस्तक, पेंसिल, कलम, पीले रंग की मिठाई, बेसन के लड्डू का दान करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'