Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kark Sankranti 2023: कर्क संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा सूर्य देव का आशीर्वाद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 10:18 AM (IST)

    Kark Sankranti 2023 धार्मिक मान्यता है कि संक्रांति तिथि पर पूजा जप-तप के बाद दान करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सूर्य देव की कृपा से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है।

    Hero Image
    Kark Sankranti 2023: कर्क संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा सूर्य देव का आशीर्वाद

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Kark Sankranti 2023: आज कर्क संक्रांति है। सनातन धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व है। इस तिथि पर गंगा स्नान कर पूजा, जप-तप का विधान है। पूजा के पश्चात यथा शक्ति तथा भक्ति के भाव से दान-दक्षिणा दिया जाता है। सूर्य देव का एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है। धार्मिक मान्यता है कि संक्रांति तिथि पर पूजा, जप-तप के बाद दान करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सूर्य देव की कृपा से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है। अगर आप भी सूर्य देव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो कर्क संक्रांति पर राशि अनुसार दान करें। आइए, राशि अनुसार दान के बारे में जानते हैं-  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राशि अनुसार करें दान

    -मेष राशि के जातक सूर्य देव की कृपा-दृष्टि पाने के लिए कर्क संक्रांति तिथि पर गुड़ और मसूर दाल का दान करें।

    -वृषभ राशि के जातक सूर्य देव का आशीर्वाद पाने के लिए संक्रांति तिथि पर दूध और चावल का दान करें।  

    -मिथुन राशि के जातक सूर्य देव को प्रसन्न करने हेतु कर्क संक्रांति तिथि पर हरी चूड़ियां दान करें।

    -कर्क राशि के जातक भगवान भास्कर की कृपा पाने हेतु कर्क संक्रांति तिथि पर दूध, चीनी और अखंडित चावल का दान करें।

    -सिंह राशि के जातक सूर्य देव का आशीर्वाद पाने हेतु संक्रांति तिथि पर गुड़ और शहद का दान करें।

    -कन्या राशि के जातक सूर्य देव की कृपा दृष्टि पाने के लिए गौ माता को हरी घास खिलाएं। साथ ही हरी सब्जियों का दान करें।

    -तुला राशि के जातक सूर्य देव का आशीर्वाद पाने हेतु कर्क संक्रांति तिथि पर मिठाई और गुड़ से बनी चिक्की का दान करें।

    - वृश्चिक राशि के जातक कर्क संक्रांति तिथि पर लाल रंग के वस्त्र का दान करें।

    -धनु राशि के जातक भगवान भास्कर की कृपा पाने हेतु केला, बेसन और केसर युक्त दूध का दान करें।

    -मकर राशि के जातक सूर्य देव की कृपा पाने के लिए कर्क संक्रांति तिथि पर काले तिल का दान करें।

    -कुंभ राशि के जातक सूर्य देव की कृपा दृष्टि पाने के लिए कर्क संक्रांति तिथि पर छाता का दान करें।

    -मीन राशि के जातक सूर्य देव का आशीर्वाद पाने हेतु संक्रांति तिथि पर पीली सरसों, केला और बेसन का दान करें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।