Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन करें ये उपाय

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Thu, 25 Nov 2021 06:00 AM (IST)

    ज्योतिषों की मानें तो लड़कियों के विवाह के कारक होते हैं। गुरु मजबूत रहने से लड़कियों की शादी शीघ्र हो जाती है। वहीं गुरु कमजोर होने पर शादी में देर होती है। इसके लिए अविवाहित लड़कियों को गुरुवार का व्रत करने की सलाह दी जाती है।

    Hero Image
    भगवान श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन करें ये उपाय

    गुरुवार का दिन भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि गुरु मजबूत होने से जीवन की सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है। ज्योतिषों की मानें तो लड़कियों के विवाह के कारक गुरु होते हैं। गुरु मजबूत रहने से लड़कियों की शादी शीघ्र हो जाती है। वहीं, गुरु कमजोर होने पर शादी में देर होती है। इसके लिए अविवाहित लड़कियों को गुरुवार का व्रत करने की सलाह दी जाती है। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम देने के लिए भी गुरु मजबूत करने के लिए कहते हैं। अतः गुरुवार के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा अवश्य करें। अगर आप भी गुरु मजबूत करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की ऐसे प्रसन्न करें-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरु कैसे मजबूत करें

    -भगवान श्रीहरि विष्णु को पीला रंग अतिप्रिय है। इसके लिए गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें। साथ ही भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा पीले फूल, फल, धूप-दीप दूर्वा आदि से करें।

    -गुरुवार के दिन पीले रंग का चंदन लगाएं। साथ ही पीले रंग की चीजें का सेवन करें।

    -धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन पुस्तक का दान करना चाहिए। इसके लिए आप स्टेशनरी से पुस्तक खरीदकर दान कर सकते हैं। आप छोटे बच्चों को भी फ्री में शिक्षा से संबंधित चीजें दे सकते हैं।

    -गुरु मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन केले के पौधे में हल्दी मिला जल अर्घ्य देना चाहिए। इससे गुरु मजबूत होता है।

    -गुरुवार के दिन ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करने से जीवन में मंगल का आगमन होता है।

    -अविवाहित लड़कियों को शीघ्र विवाह हेतु गुरुवार का व्रत करना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन न करें।

    -गुरु कमजोर होने पर केले का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही केले का दान करना चाहिए।