Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri 2023 Upay: आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए चैत्र नवरात्रि में जरूर करें तुलसी के ये उपाय

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 26 Mar 2023 04:48 PM (IST)

    Chaitra Navratri 2023 Upay तुलसी जी की पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके लिए हर घर में तुलसी के पौधे की पूजा-आरती की जाती है। खासकर महि ...और पढ़ें

    Hero Image
    Chaitra Navratri 2023 Upay: आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए चैत्र नवरात्रि में जरूर करें तुलसी के ये उपाय

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Chaitra Navratri 2023 Upay: सनातन धर्म में तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। तुलसी जी की पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके लिए हर घर में तुलसी के पौधे की पूजा-आरती की जाती है। खासकर, महिलाएं रोजाना स्नान-ध्यान करने के बाद तुलसी के पौधे में जल का अर्घ्य जरूर देती हैं। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही व्रती की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती हैं। इसके लिए नवरात्रि के दिनों में भी तुलसी की भक्ति भाव से पूजा करनी चाहिए। अगर आप भी अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि पाना चाहते हैं, तो नवरात्रि में ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -अगर आप माता रानी की कृपा पाना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा और तुलसी के पौधे की विधिपूर्वक पूजा-उपासना करें। साथ ही रोजाना संध्याकाल में तुलसी के पौधे के नीचे घी के दीपक जलाएं। इससे माता रानी की कृपा बरसती है। साथ ही धन लाभ के भी योग बनते हैं।

    -अगर आप परिवारिक क्लेश से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्रि में तुलसी के पौधे की परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से पारिवारिक क्लेश दूर होता है।

    -अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्रि में तुलसी में दूध का अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।

    -अगर आप कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो पूजा के समय एक पात्र में जल भर लें। फिर, इसमें 5 तुलसी दल डालकर रख दें। इसे 24 घंटे तक घर में किसी पवित्र जगह पर रख दें। अगली सुबह जल को घर के मुख्य द्वार समेत घर में छिड़क दें।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।