Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan 2023: भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु सावन महीने में करें ये उपाय, सभी दुख और संकट हो जाएंगे दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 12:29 PM (IST)

    Sawan 2023 धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव महज फल फूल और जल अर्पित करने से प्रसन्न हो जाते हैं। अतः भक्त यथा शक्ति तथा भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा आराधना करते हैं। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। सावन महीने में शिव जी को प्रसन्न करने हेतु विशेष उपाय भी किए जाते हैं।

    Hero Image
    Sawan 2023: भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु सावन में करें ये उपाय, सभी दुख और संकट हो जाएंगे दूर

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Sawan 2023: सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-उपासना की जाती है। इस वर्ष सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई से हो रही है। ज्योतिषियों की मानें तो अधिकमास पड़ने के चलते इस वर्ष 59 दिनों का सावन है। अतः भक्तों को अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा-उपासना हेतु 2 महीने मिलेंगे। धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव महज फल, फूल और जल अर्पित करने से प्रसन्न हो जाते हैं। अतः भक्त यथा शक्ति तथा भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा आराधना करते हैं। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। सावन महीने में शिव जी को प्रसन्न करने हेतु विशेष उपाय भी किए जाते हैं। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन के महीने में ये उपाय अवश्य करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धन प्राप्ति के उपाय

    अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं, तो सावन के समोवार के दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती को केसर मिश्रित खीर अर्पित करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    स्वस्थ रहने हेतु उपाय

    अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन के महीने में रोजाना स्नान-ध्यान के बाद जल में काले तिल और गंगाजल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मानसिक पीड़ा से मुक्ति मिलती है।

    वैवाहिक जीवन मजबूत करने हेतु

    अगर पति पत्नी के बीच रिश्ते मधुर नहीं है, तो सावन के सभी सोमवार पर भगवान शिव और माता पार्वती का पंचामृत से अभिषेक करें। इस उपाय को पति और पत्नी एक साथ करें। इससे पति पत्नी के रिश्ते मधुर होते हैं।

    नौकरी प्राप्ति के उपाय

    अगर आप मन मुताबिक नौकरी पाना चाहते हैं, तो हर सोमवार को जल में शहद, सुगंध और बेल पत्र मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। इससे करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता प्राप्त होती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'