Move to Jagran APP

Budhwar Ke Upay: बुधवार को पूजा के समय करें ये 05 चमत्कारी उपाय, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

धार्मिक मत है कि भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों के सभी दुख हर लेते हैं। उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से निर्धन भी धनवान बन जाता है। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सुदामा जी को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति हुई थी। इसके लिए साधक बुधवार के दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधिपूर्वक पूजा करते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarTue, 11 Jun 2024 06:06 PM (IST)
Budhwar Ke Upay: बुधवार को पूजा के समय करें ये 05 चमत्कारी उपाय, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी
Budhwar Ke Upay: बुधवार को पूजा के समय करें ये 05 चमत्कारी उपाय

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budhwar Ke Upay: सनातन धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश और जगत के पालनहार कृष्ण कन्हैया की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए उनके निमित्त यानी नाम से बुधवार का व्रत भी रखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन विशेष उपाय करने का विधान बताया गया है। इन उपायों को करने से धन की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही आय और सौभाग्य में भी अपार वृद्धि होती है। ज्योतिष कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने की सलाह देते हैं। कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होने पर जातक को करियर और कारोबार में उम्मीद से अधिक सफलता मिलती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन विधि पूर्वक गणेश जी एवं मुरली मनोहर की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ये विशेष उपाय जरूर करें।

यह भी पढ़ें: Rahu-Ketu Gochar 2024: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

बुधवार के उपाय

  1. भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अति प्रिय है। वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो घर पर बांसुरी रखने से दुख और दरिद्रता दूर होती है। अतः बुधवार के दिन पूजा के समय भगवान कृष्ण जी को बांसुरी अर्पित करें। पूजा के पश्चात बांसुरी को घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है।
  2. अगर आप कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन शिव परिवार की पूजा करें। पूजा के समय गंगाजल में साबुत मूंग मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
  3. भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार को विधि-विधान से गजानन की पूजा करें। पूजा के समय भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और शमी के पत्ते अर्पित करें। इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
  4. अगर आप भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन पूजा के समय मुरली मनोहर को तुलसी दल अर्पित करें। इस उपाय को करने से कृष्ण जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।
  5. अगर आप धन की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधिपूर्वक पूजा करें। इसके बाद निकटतम मंदिर जाकर भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख अर्पित करें। अब अर्पित मोर पंख को घर पर लाकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।