Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन कर लें इनमें से कोई 1 चमत्कारी उपाय, धन से भर जाएगा भंडार

    भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। साथ ही सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलती है। अतः साधक बुधवार के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-उपासना करते हैं। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता हेतु बुधवार के दिन भगवान गणेश के निमित्त व्रत-उपवास रखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 02 Jan 2024 05:57 PM (IST)
    Hero Image
    Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन कर लें इनमें से कोई 1 चमत्कारी उपाय, धन से भर जाएगा भंडार

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budhwar Ke Upay: देवों के देव महादेव के पुत्र भगवान गणेश की सर्वप्रथम पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। साथ ही सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलती है। अतः साधक बुधवार के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-उपासना करते हैं। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता हेतु बुधवार के दिन भगवान गणेश के निमित्त व्रत-उपवास रखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती है। अगर आप भी आर्थिक संकटों से निजात पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन इन उपायों को जरूर करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए मंगलवार को जरूर करें ये 4 उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात

    बुधवार के उपाय

    • अगर आप भगवान गणेश की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की करें। इस समय भगवान गणेश को गुड़ से निर्मित मोदक अर्पित करें। शास्त्रों में निहित है कि भगवान गणेश को गुड़ से निर्मित मोदक अर्पित करने से गजानन शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर अवश्य बरसती है। आप मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु भगवान गणेश को गुड़ से निर्मित मोदक भेंट करें।
    • भगवान गणेश को शमी पत्र अति प्रिय है। अतः बुधवार के दिन पूजा के समय भगवान गणेश को शमी पत्र अवश्य भेंट या अर्पित करें। इस समय अपनी मनोकामना भगवान गणेश से प्रकट करें। इस उपाय को करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर अवश्य बरसती है।
    • अगर आप आर्थिक संकटों से निजात पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इस समय आचमन कर स्वयं को शुद्ध करें। इसके पश्चात, पीले वस्त्र धारण कर सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। तदोपरांत, भगवान गणेश का अभिषेक केसर युक्त दूध से करें। भगवान गणेश को केसर अति प्रिय है। इस उपाय को करने से भगवान गणेश की कृपा साधक पर बरसती है।
    • भगवान गणेश को दूर्वा अति प्रिय है। अतः भगवान गणेश की विशेष कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन 21 दूर्वा को धागे में पिरोकर भगवान गणेश को अर्पित करें। इस समय सुख, समृद्धि और धन वृद्धि की कामना करें। इस उपाय को करने से जीवन में व्याप्त दुख, संकट और धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।

    यह भी पढ़ें: मंगलवार को पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ और मंत्रों का जाप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।