Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें ये आसान उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र देव सुखों के कारक होते हैं। कुंडली में शुक्र की स्थिति शुभ होने पर जातक को सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके लिए साधक शुक्रवार के दिन विधि विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। मां लक्ष्मी की पूजा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukrawar Ke Upay: धन की देवी मां लक्ष्मी की महिमा अपंरपार है। अपने भक्तजनों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त धन समेत सभी प्रकार की परेशानी दूर हो जाती है। इसके लिए मां लक्ष्मी को ममता की देवी भी कहा जाता है। साधक शुक्रवार के दिन विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। साथ ही मनचाहा वर पाने के लिए लक्ष्मी वैभव व्रत रखते हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से घर में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के दिन धन प्राप्ति के लिए विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। अगर आप भी पैसों की तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय ये उपाय जरूर करें।
यह भी पढ़ें: Lakshmi Puja: शुक्रवार के दिन इस आसान विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी
उपाय
- अगर आप पैसों की तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय मां लक्ष्मी को श्रीफल यानी नारियल अर्पित करें। इस समय निम्न मंत्र का पाठ करें। इस मंत्र के पाठ से न केवल धन संबंधी परेशानी दूर होती है, बल्कि मानसिक तनाव से भी निजात मिलती है।
ॐ ह्री श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूरय दूरय स्वाहा।
- अगर आप आर्थिक संकटों से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन विधि-विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी और जगत के नाथ भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय मां लक्ष्मी को अखंडित चावल और गुड़ से निर्मित खीर भोग में अर्पित करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। शुक्र देव सुखों के कारक हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत होने से जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को पूजा के समय सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।
- आर्थिम विषमता को दूर करने के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी की भक्ति-उपासना करते समय श्रीयंत्र स्थापित करें। इस समय विधि-विधान से श्रीयंत्र की पूजा करें। आप चाहे तो पूजा समापन के बाद श्रीयंत्र को घर की तिजोरी में रख सकते हैं।
- धन की देवी मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अति प्रिय है। अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय धन की देवी को कमल पुष्प अवश्य अर्पित करें। इस समय मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि एवं धन में वृद्धि की कामना करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी अवश्य दूर होती है।
यह भी पढ़ें: November Vivah Muhurat 2024: नवंबर महीने में इतने दिन बजेंगी शहनाइयां, नोट करें सही डेट एवं लग्न मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।