Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2022: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश के पूजन के लिए बन रहा है अत्यंत शुभ संयोग

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 03:26 PM (IST)

    Diwali 2022 इस साल दिवाली की तिथि को लेकर काफी असमंजस है। क्योंकि इस दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। जानिए किस दिन दिवाली का पर्व मनाना होगा शुभ साथ ही जानिए किन जगहों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण।

    Hero Image
    Diwali 2022: दिवाली पर सूर्य ग्रहण का साया, जानें 24 या 25 अक्टूबर में से कब मनाएं दीपावली

    नई दिल्ली, Diwali 2022 Date And Time: पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत हो चुकि है। इस विशेष अवसर पर माता लक्ष्मी अपने भक्तों के वास करने आती हैं और उनकी प्रार्थनाएं सुनती हैं। दिवाली पर्व के दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी की पूजाका विधान है। इस दिन उनकी आराधना करने से भक्तों के सभा दुःख-दर्द दूर हो जाते हैं और उनकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। बता दें कि शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिवाली 2022 की तिथि

    अमावस्या तिथि आरंभ- 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर 25 अक्टूबर शाम 4 बजकर 18 मिनट तक।

    अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। क्योंकि 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। पंचांग भेद से 25 अक्टूबर को भी अमावस्या रहेगी।

    दिवाली के दिन रात के समय लक्ष्मी पूजन करने का विधान है। इसलिए 24 अक्टूबर को ही महालक्ष्मी की पूजा की जाएगी।

    गणेश-लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त

    प्रदोष व्रत पूजा- 24 अक्टूबर शाम 5 बजकर 50 मिनट से रात 8 बजकर 22 मिनट तक

    लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 24 अक्टूबर शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक

    अभिजीत मुहूर्त- 24 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 19 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक

    अमृत काल मुहूर्त - 24 अक्टूबर को सुबह 08 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- 24 अक्टूबर दोपहर 01 बजकर 36 मिनट से 02 बजकर 21 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- 24 अक्टूबर शाम 05 बजकर 12 मिनट से 05 बजकर 36 मिनट तक

    सूर्य ग्रहण कब से कब तक

    साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर के दिन पड़ रहा है। सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। भारत में दिखाई नहीं देने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा।

    कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

    मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। इसके अलावा भारत में सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता सहित कुछ जगहों पर दिखाई दे सकता है।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।