Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deepak Jalane ke Niyam: तेल या घी, किस देवी-देवता के आगे कौन-सा दीपक जलाना है शुभ

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 26 May 2023 04:06 PM (IST)

    हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ के बाद आवश्यक रूप से दीपक जलाया जाता है। घर में सुबह-शाम दीपक जलाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। लेकिन कई लोग इस संशय में रहते हैं कि किस देवता के आगे कौन-सा दीपक जलाना चाहिए।

    Hero Image
    Deepak Jalane ke Niyam किस देवी-देवता के आगे कौन-सा दीपक जलाना है शुभ

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Deepak Jalane ke Niyam: हिंदू धर्म में प्रत्येक देवी-देवता के आगे घी या तेल का दीपक जलाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार हर देवी-देवता का पूजा का विधान अलग-अलग है उसी प्रकार उनके लिए दीपक जलाने का भी अलग-अलग तरीका है। अगर आप इन तरीकों को जान लेंगे तो आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या हैं दीपक जलाने के नियम

    शास्त्रों में वर्णित है कि भगवान के दाहिने हाथ की तरफ घी का दीपक जलाना चाहिए। वहीं भगवान के बाएं हाथ की तरफ तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। सुख-समृद्धि के लिए घी का दीपक जलाया जाता है। आप रोज हर देवी देवता की पूजा में घी का दीपक जला सकते हैं।

    किस दिशा में न जलाएं दीपक

    कभी भी पश्चिम दिशा में दीपक नहीं जलाना चाहिए। इससे धन का नुकसान होने लगता है और घर में गरीबी आती है। साथ ही उत्तर दिशा में भी दीपक नहीं जलाना चाहिए। हालांकि, आप दीपक की लौ उत्तर दिशा में कर सकते हैं।

    कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

    माता लक्ष्मी को  प्रसन्न शाम करने के लिए मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इससे आपके घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। सूर्य देव और काल भैरव की पूजा में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

    किस दीपक से शनि देव होंगे प्रसन्न

    शनि देव की पूजा में तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। हालांकि आप तिल के तेल का उपयोग अन्य देवी देवताओं की पूजा में भी कर सकते हैं। वहीं संकटमोचन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल वाला दीपक जलाया जाता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'