मां रुक्मिणी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना करें इन मंत्रों का जाप, बनेंगे सारे बिगड़े काम
धार्मिक मान्यता है कि रोजाना भगवान श्रीकृष्ण और मां रुक्मिणी की पूजा सुमरन करने से व्यक्ति के जीवन से सभी परेशानियों का अंत होता है। अतः व्यक्ति विशेष को नित प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान और सुमरन करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण जगत के पालनहार हैं।

हर वर्ष पौष माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रुक्मिणी अष्टमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण की अर्धांगिनी देवी रुक्मिणी की पूजा उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि रोजाना भगवान श्रीकृष्ण और मां रुक्मिणी की पूजा सुमरन करने से व्यक्ति के जीवन से सभी परेशानियों का अंत होता है। अतः व्यक्ति विशेष को नित प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान और सुमरन करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण जगत के पालनहार हैं। उनकी कृपा से समस्त लोकों का उद्धार होता है। कालांतर में कई ऋषि मुनियों ने भगवान श्रीकृष्ण का सुमरन कर वैकुण्ड धाम की प्राप्ति की है। इसके लिए रोजाना भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करनी चाहिए। अगर आप भी अपने जीवन में सभी बाधाओं से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो रोजाना इन मंत्रों का जाप करें। इन मंत्रों के जाप से सभी परेशानियां दूर होती हैं। खासकर अविवाहित लड़कियां भी शीघ्र शादी के लिए इनमें कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
- क्लेश दूर हेतु मंत्र
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणतक्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:॥
-कृं कृष्णाय नमः।
- लक्ष्मी मंत्र
लीलादंड गोपीजनसंसक्तदोर्दण्ड
बालरूप मेघश्याम भगवन विष्णो स्वाहा।
- विद्या प्राप्ति मंत्र
ॐ कृष्ण कृष्ण महाकृष्ण सर्वज्ञ त्वं प्रसीद मे।
रमारमण विद्येश विद्यामाशु प्रयच्छ मे॥
- धन प्राप्ति मंत्र
गोवल्लभाय स्वाहा।
- इच्छा मंत्र
'गोकुल नाथाय नमः।
- बाधा निवारण मंत्र
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविंदाय
गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री'।
-मधुरता प्राप्ति हेतु मंत्र
ऐं क्लीं कृष्णाय ह्रीं गोविंदाय
श्रीं गोपीजनवल्लभाय स्वाहा ह्र्सो।
मनचाहा वर हेतु मंत्र
कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरी।
नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरू ते नम:।।
मनचाहा जीवनसाथी और शीघ्र शादी के लिए रोजाना इस मंत्र का जाप जरूर करें। इससे शादी के योग बनने लगते हैं।
लव मैरिज हेतु मंत्र-
क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।'
अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं, तो रोजाना इस मंत्र का जाप जरूर करें।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।