Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganesh Mantra: आज बुधवार को करें भगवान गणेश को प्रसन्न, जानिये गणेश मंत्र से क्या-क्या लाभ होगा

    By Ritesh SirajEdited By:
    Updated: Wed, 25 Aug 2021 07:07 AM (IST)

    Ganesh Mantra भगवान गणेश अपने भक्तों के सभी दुख विघ्न हर लेते हैं इसीलिए इन्हें विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। भगवान गणेश अपने माता पार्वती और पिता शिव के अत्याधिक प्रिय पुत्र हैं। बुधवार को खास मंत्रों से भगवान गणेश को खुश किया जा सकता है।

    Hero Image
    बुधवार को करें भगवान गणेश को प्रसन्न, जानिये गणेश मंत्र से क्या-क्या लाभ होगा

    Ganesh Mantra : हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय हैं। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले इनकी पूजा की जाती है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। इनकी पूजा-अर्चना से बुद्धि, विवेक, यश और धन की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश अपने भक्तों के सभी दुख विघ्न हर लेते हैं इसीलिए इन्हें विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। भगवान गणेश अपने माता पार्वती और पिता शिव के अत्याधिक प्रिय पुत्र हैं। बुधवार को खास मंत्रों से भगवान गणेश को खुश किया जा सकता है। आइये जानते हैं उन लाभकारी से मंत्रों के विषय में

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओम हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा

    बुधवार के दिन इस मंत्र जाप से जीवन में व्याप्त आलस्य, निराशा, कलह और विघ्न आसानी से दूर हो जाते हैं। हालांकि इसके लिए भगवान श्री गणेश के विघ्नराज रूप की आराधना करनी होगी।

    ओम वक्रतुंडाय हुम्‌

    बुधवार के दिन इस मंत्र के जाप से किसी भी तरह की अनिष्ट प्रभाव से छुटकारा मिलता है। मंत्र जाप के समय मुख में गुड़, लौंग, इलायची, बताशा, ताम्बुल और सुपारी होना चाहिए। यह मंत्र बहुत ही लाभकारी है। 

    ओम श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा 

    बुधवार के दिन इस मंत्र के जाप से शादी-विवाह में आने वाले सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही साथ आपको अनुकूल जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।

    ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात

    बुधवार के दिन इस गणेश गायत्री मंत्र को श्रद्धा भाव से हर रोज 108 बार करने से गणेश जी प्रसन्न हो जाते हैं। नियमित इस मंत्र के जाप से व्यक्ति के पूर्व कर्मों का बुरा फल भी खत्म हो जाता है।

    ओम गं गणपतये नमः

    यह मंत्र भगवान गणेश की पूजा में सबसे ज्यादा जाप किया जाता है। इस मंत्र के जाप से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलती है।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'