Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shri Ram Mantra Jaap: राम नवमी पर करें श्री राम के मंत्रों का जाप, बनी रहेगी भगवान की कृपा

    Shri Ram Mantra Jaap चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्री राम का जन्म हुआ था। पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक भगवान श्रीराम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना गया है।

    By Shilpa SrivastavaEdited By: Updated: Wed, 21 Apr 2021 09:10 AM (IST)
    Hero Image
    Shri Ram Mantra Jaap: राम नवमी पर करें श्री राम के मंत्रों का जाप, बनी रहेगी भगवान की कृपा

    Shri Ram Mantra Jaap: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्री राम का जन्म हुआ था। पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक, भगवान श्रीराम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना गया है। इस दिन श्री राम की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। इस दिन भगवान राम की पूजा और उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए जिससे व्यक्ति पर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहती है। इसी दिन पुत्रेष्टि यज्ञ करने के बाद राजा दशरथ ने जो खीर यज्ञ से प्राप्त की थी उसे कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी को खिलाया था जिससे श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ था। यह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि थी। इस दिन भगवान श्री राम की पूजा करने से तथा उनके मंत्रों का जाप करने से भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए पढ़ते हैं श्री राम के मंत्र।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान श्रीराम का मंत्र:

    1. ॐ रां रामाय नमः

    कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से भगवान श्री राम अपने भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं और उनके दुख दूर करते हैं।

    2. ॐ रामचंद्राय नमः

    इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    3. ॐ रामभद्राय नमः

    इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन की सभी तकलीफें दूर हो जाती हैं। साथ ही इस मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। इससे श्री राम की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है।

    4. ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा

    कहा जाता है कि अगर इस दिन सीता जी को भी याद किया जाए तो बेहद लाभदायक होता है। इस मंत्र का जाप करने से भगवान राम और माता सीता का वरदान प्राप्त होता है।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'