विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shiv Mantra: सोमवार के दिन पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, मानिसक तनाव से मिलेगी निजात

Published: Sun, 24 Aug 2025 10:30 PM (IST)

देवों के देव महादेव की लीला निराली है। अपने भक्तों पर देवों के देव महादेव विशेष कृपा बरसाते हैं। उनकी ...और पढ़ें

Shiv Mantra: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
Shiv Mantra: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. मन के कारक चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं।
  2. वृषभ राशि वालों को चंद्र देव शुभ फल देते हैं।
  3. भगवान शिव की पूजा से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 25 अगस्त को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को प्रिय है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

ज्योतिष मानसिक तनाव से निजात और शुभ कामों में सफलता पाने के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं। इस समय गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

अगर आप भी मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन भगवान शिव का गंगाजल या कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही अभिषेक के समय इन मंत्रों का जप अवश्य करें।

चंद्र देव मंत्र

1. प्रियंगुकलिकाश्यामं रुपेणाप्रतिमं बुधम ।

सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम ।।

2. ऊँ चन्द्रपुत्राय विदमहे रोहिणी प्रियाय धीमहि तन्नोबुध: प्रचोदयात ।

3. ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम ।

नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम ।।

4. ऊँ अमृतंग अन्गाये विधमहे कलारुपाय धीमहि, तन्नो सोम प्रचोदयात ।।

5. ऊँ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रतिजागृहि त्वमिष्टापूर्ते स सृजेथामयं च ।

अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन्विश्वे देवा यजमानश्च सीदत ।।

राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक सोमवार के दिन' ॐ महाकाल नमः और ॐ ग्रहाधिपाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक पूजा के समय ' ॐ रुद्रनाथ नमः और ॐ अव्ययाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक सोमवार को 'ॐ भीमशंकर नमः और ॐ धनुर्धराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कर्क राशि के जातक चंद्र देव को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ नटराज नमः और ॐ दंडपाणये नमः' मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक चंद्र देव की कृपा पाने के लिए 'ॐ चंद्रमोली नमः और ॐ सर्वज्ञाय नमः' मंत्र का जप करें।
  • कन्या राशि के जातक शिवजी की कृपा पाने के लिए 'ॐ चंद्रधारी नमः और ॐ भव्याय नमः' मंत्र का जप करें।
  • तुला राशि के जातक सोमवार के दिन ' ॐ भोलेनाथ नमः और ॐ भद्राय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए 'ॐ नंदराज नमः और ॐ शुभ्राय नमः' मंत्र का जप करें।
  • धनु राशि के जातक पूजा के समय रोजाना 'ॐ विषधारी नमः और ॐ शुचये नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
  • मकर राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए ' ॐ उमापति नमः और ॐ कळाधराय नमः' मंत्र का जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए ' ॐ गोरापति नमः और ॐ दोषाकराय नमः' मंत्र का जप करें।
  • मीन राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय 'ॐ गणपिता नमः और ॐ चंद्राय नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।

यह भी पढ़ें- Shiv Tandav Stotra: सोमवार के दिन पूजा के समय करें इस शक्तिशाली स्तोत्र का पाठ, दूर होंगे सभी दुख-दर्द

यह भी पढ़ें- Maa Parvati Mantra: भगवान शिव की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।