Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri 2022: इस साल चैत्र नवरात्रि पर बन रहे हैं काफी खास योग, मां दुर्गा की पूजा करने से मिलेगा दोगुना फल

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Thu, 24 Mar 2022 10:46 AM (IST)

    Chaitra Navratri 2022 हिंदू पंचांग के अनुसार 2 अप्रैल 2022 शनिवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। इस साल नवरात्रि काफी खास है। क्योंकि इस बार अमृतसिद्धि रवि योग के साथ कई अन्य योग बन रहे हैं। जिसका असर हर जातक पर शुभ फल होगा।

    Hero Image
    Chaitra Navratri 2022: इस साल नवरात्रि पर बन रहे हैं ये शुभ योग

    नई दिल्ली,  Chaitra Navratri 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की नवरात्रि के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो जाती है। चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि के साथ नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। इस साल 8 नहीं बल्कि पूरे नौ दिन की नवरात्रि पड़ रही हैं। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा विधि-विधान के साथ की जाएगी। इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो रही है जो 11 अप्रैल, सोमवार को समाप्त होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि में काफी शुभ संयोग बन रहे हैं। इन योगों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा करने से भक्तों को दोगुना फलों की प्राप्ति होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चैत्र नवरात्रि में लग रहे हैं ये शुभ योग

    सर्वार्थ सिद्धि योग

    नवरात्रि के दौरान सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इस साल चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिनों में से छह दिन यह शुभ योग बन रहा है। नवरात्रि की शुरुआत वाले दिन के अलावा 3, 5, 6, 9 और 10 अप्रैल को भी सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। माना जाता है कि यह योग सभी काम बनाने वाला योग होता है। इतना ही नहीं नवरात्र के दौरान इस योग के होने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।

    अमृतसिद्धि योग

    चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से आरंभ हो रहे हैं और उसी दिन अमृतसिद्धि योग भी लग रहा है। इस योग में सभी प्रकार के कारण करना शुभ माना जाता है। यह योग अमृत फल देने वाला माना जाता है। दरअसल नवरात्र शनिवार के दिन रोहिणी नक्षत्र में शुरू हो रहे हैं जिसके कारण इस अमृत सिद्धि योग कहा जाएगा।

    रवि योग

    रवि योग को सभी दोषों को नष्ट करने वाला माना जाता है। इसके साथ ही इस योग में पूजा आदि करने से फल भी शीघ्र मिलता है। नवरात्रि के अवसर में यह योग 4 , 6 और 10 अप्रैल को बन रहे हैं। इस दिनों में मां दुर्गा चालीसा का पाठ करना लाभकारी होगा।

    रवि पुष्य योग

    यह योग तब बनता है जब रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र होता है। यह योग काफी शुभ माना जाता है। इस योग में ग्रह प्रवेश, ग्रह शांति, शिक्षा ,संबंधी मामलों के लिए अच्छा माना जाता है। इस शुभ योग में नया बिजनेस शुरू करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। नवरात्रि में यह योग 10 अप्रैल को बन रहा है। इस दिन चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि है। इसलिए इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होगी।

    Pic Credit- instagram//matarani_vibes/

    डिसक्लेमर'

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner