Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maa Mahagauri Aarti And Puja Mantra: आज Maha Ashtami को करें मां महागौरी की आरती और इन मंत्रों का जाप

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 01 Apr 2020 07:53 AM (IST)

    Maha Ashtami 2020 Maa Mahagauri Aarti And Puja Mantra आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है जिसे महाष्टमी या दुर्गाष्टमी कहते हैं। इस दिन मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है।

    Maa Mahagauri Aarti And Puja Mantra: आज Maha Ashtami को करें मां महागौरी की आरती और इन मंत्रों का जाप

    Maha Ashtami 2020 Maa Mahagauri Aarti And Puja Mantra: आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है, जिसे महाष्टमी या दुर्गाष्टमी के नाम से जानते हैं। इस दिन मां महागौरी की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। कई वर्षों तक कठोर तप के कारण मां पार्वती का रंग गौर वर्ण का हो गया था, भगवान शिव ने उनको गौर वर्ण का वरदान दिया, जिससे वो महागौरी कहलाईं। महाष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त होता है। मां महागौरी की कृपा से व्यक्ति के सभी पाप और कष्ट मिट जाते हैं। आज महाष्टमी के दिन आप मां महागौरी के दिए गए बीज मंत्र, प्रार्थना, स्तुति मंत्र का जाप करें और मां महागौरी की आरती करें। आपकी पूजा और श्रद्धा से प्रसन्न होकर माता आपकी मनोकामनाओं को पूरी करेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मां महागौरी की प्रार्थना

    श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।

    महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

    मां महागौरी की स्तुति

    या देवी सर्वभू‍तेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता।

    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

    मंत्र

    1. माहेश्वरी वृष आरूढ़ कौमारी शिखिवाहना।

    श्वेत रूप धरा देवी ईश्वरी वृष वाहना।।

    2. ओम देवी महागौर्यै नमः।

    मां महागौरी बीज मंत्र

    श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:।

    मां महागौरी की आरती/Maa Mahagauri Ki Aarti

    जय महागौरी जगत की माया।

    जया उमा भवानी जय महामाया।

    हरिद्वार कनखल के पासा।

    महागौरी तेरा वहां निवासा।

    चंद्रकली और ममता अम्बे।

    जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे।

    भीमा देवी विमला माता।

    कौशिकी देवी जग विख्याता।

    हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।

    महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।

    सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया।

    उसी धुएं ने रूप काली बनाया।।

    बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।

    तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।

    तभी मां ने महागौरी नाम पाया।

    शरण आनेवाले का संकट मिटाया।

    शनिवार को तेरी पूजा जो करता।

    मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।

    भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।

    महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।

    Chaitra Navratri 2020 Maa Mahagauri Puja: आज महाष्टमी के दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मुहूर्त, मंत्र एवं महत्व

    मां महागौरी की पूजा का महत्व

    महाष्टमी या दुर्गाष्टमी के दिन मां महागौरी की विधिपूर्वक पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं और उसे जीवन के सभी पापों से मुक्ति भी मिल जाती है। मां महागौरी की कृपा से सौभाग्य में वृद्धि होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

    Chaitra Navratri 2020 Hawan Vidhi: आज महाष्टमी पर ऐसे करें हवन, जानें सामग्री, संपूर्ण विधि, मंत्र एवं महत्व के बारे में

    आज क्या करें

    महाष्टमी के दिन आपको पूजा के समय मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना चाहिए। इससे देवी महागौरी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं। नारियल चढ़ाने से विशेषकर संतान संबंधी समस्याओं का निवारण होता है।

    comedy show banner
    comedy show banner