Move to Jagran APP

Maa Katyayani Aarti And Puja Mantra: मां कात्यायनी की आरती और इन मंत्रों से आज करें अपनी मनोकामनाएं पूरी

Maa Katyayani Aarti And Puja Mantra आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी के बीज मंत्र स्तुति प्रार्थना मंत्रों का जाप करें। फिर पूजा के अंत में मां कात्यायनी की आरती करें।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 06:24 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 07:45 AM (IST)
Maa Katyayani Aarti And Puja Mantra: मां कात्यायनी की आरती और इन मंत्रों से आज करें अपनी मनोकामनाएं पूरी
Maa Katyayani Aarti And Puja Mantra: मां कात्यायनी की आरती और इन मंत्रों से आज करें अपनी मनोकामनाएं पूरी

Maa Katyayani Aarti And Puja Mantra: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मां कात्यायनी की पूजा करें। आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है, इस दिन मां दुर्गा के ज्वलंत स्वरूप मां कात्यायनी की विधि विधान से आराधना की जाती है। शेर पर सवार चार भुजाओं वाली मां कात्यायनी शक्ति, सफलता और प्रसिद्धि देने वाली हैं। शत्रुओं को पराजित करने के लिए भी मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। आज आपको मां कात्यायनी के नीचे दिए गए बीज मंत्र, स्तुति, प्रार्थना मंत्रों का जाप करना चाहिए। फिर पूजा के अंत में मां कात्यायनी की आरती करनी चाहिए। आपकी आराधना से प्रसन्न होकर मां कात्यायनी आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी। 

loksabha election banner

मां कात्यायनी की स्तुति

या देवी सर्वभू‍तेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

मां कात्यायनी की प्रार्थना

चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।

कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥

मां कात्यायनी बीज मंत्र

क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम

मंत्र

1. ओम देवी कात्यायन्यै नमः॥

2. एत्तते वदनम साओमयम् लोचन त्रय भूषितम।

पातु नः सर्वभितिभ्य, कात्यायनी नमोस्तुते।। 

मां कात्यायनी की आरती/Maa Katyayani Ki Aarti

जय जय अम्बे, जय कात्यायनी।

जय जगमाता, जग की महारानी।

बैजनाथ स्थान तुम्हारा।

वहां वरदाती नाम पुकारा।

कई नाम हैं, कई धाम हैं।

यह स्थान भी तो सुखधाम है।

हर मंदिर में जोत तुम्हारी।

कहीं योगेश्वरी महिमा न्यारी।

हर जगह उत्सव होते रहते।

हर मंदिर में भक्त हैं कहते।

कात्यायनी रक्षक काया की।

ग्रंथि काटे मोह माया की।

झूठे मोह से छुड़ाने वाली।

अपना नाम जपाने वाली।

बृहस्पतिवार को पूजा करियो।

ध्यान कात्यायनी का धरियो।

हर संकट को दूर करेगी।

भंडारे भरपूर करेगी।

जो भी मां को भक्त पुकारे।

कात्यायनी सब कष्ट निवारे।

Chaitra Navratri 2020 Maa Katyayani Puja Vidhi: चैत्र नवरात्रि का छठा दिन, जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त एवं महत्व

मां कात्यायनी की पूजा का महत्व

चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा करने से व्यक्ति को अपने दम पर सफलता और प्रसिद्धि मिलती है। मां कात्यायनी देवी दुर्गा का ज्वलंत स्वरूप हैं, इसलिए शत्रुओं के दमन लिए भी इनकी पूजा की जाती है।

आज क्या करें

आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन आपको मां कात्यायनी की पूजा करते समय उनको लाल गुलाब जरूर चढ़ाएं। माता कात्यायनी को लाल गुलाब बहुत प्रिय है। यदि लाल गुलाब नहीं है तो फिर लाल पुष्प अर्पित करें। माता रानी को शहद भी बहुत ​प्रिय है, आज उनको शहद का भोग लगाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.