Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Somwar 2023 Upay: सावन के चौथे सोमवार पर घर ले आएं 4 चीजें, धन संबंधी परेशानी हो जाएगी दूर

    Sawan Somwar 2023 Upay धर्म ग्रंथों में निहित है कि शिव के शरण में रहने वालों को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही अंतकाल में भवसागर से मुक्ति मिलती है। अतः साधक विधि विधान से शिव उपासना करते हैं। अगर आप भी धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं तो सावन के चौथे सोमवार पर ये 4 चीजें घर ले आएं।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 30 Jul 2023 04:04 PM (IST)
    Hero Image
    Sawan Somwar 2023 Upay: सावन के चौथे सोमवार पर घर ले आएं 4 चीजें, धन संबंधी परेशानी हो जाएगी दूर

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Sawan Somwar 2023 Upay: सावन का महीना शिव भक्तों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता है। इस महीने में शिव भक्त हर सोमवार पर गंगाजल, दूध और सामान्य जल से महादेव का अभिषेक करते हैं। साथ ही व्रत उपवास भी रखते हैं। देवों के देव महादेव की भक्ति करने से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। धर्म ग्रंथों में निहित है कि शिव के शरण में रहने वालों को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही अंतकाल में भवसागर से मुक्ति मिलती है। अतः साधक विधि विधान से शिव उपासना करते हैं। अगर आप भी धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर ये 4 चीजें घर ले आएं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावन सोमवार पर ये चीजें घर ले आएं

    - अगर वास्तु दोष के चलते घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है या परिवार के सदस्यों के मध्य कलह की स्थिति बनी रहती है, तो सावन सोमवार पर नवीन तांबे के कलश से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके लिए सावन सोमवार पर तांबे का कलश खरीदकर घर ले आएं। अब तांबे के कलश में गंगाजल भरकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    - अगर घर का कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है, तो सावन सोमवार पर स्नान-ध्यान के बाद पूजा स्थल पर महामृत्युंजय यंत्र स्थापित करें। इसके लिए बाजार से महामृत्युंजय यंत्र की तस्वीर खरीदकर ले आएं। अब महामृत्युंजय यंत्र स्थापित कर विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करें। इसके पश्चात, रोजाना विधिवत यंत्र की पूजा करें। इस उपाय को करने से रोग और धन संबंधी परेशानी दूर होती है।

    - धर्म शास्त्रों में निहित है कि जलाभिषेक के बिना शिव जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। अतः सावन सोमवार पर भगवान शिव का अभिषेक अवश्य करें। इसके लिए रत्नों से निर्मित शिवलिंग घर ले आएं। अब विधिवत शिवलिंग की पूजा करें। इस उपाय को करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

    - अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर चांदी के नंदी को घर ले आएं। भगवान शिव की सवारी नंदी हैं। अतः भगवान शिव की सवारी नंदी जी को घर में अवश्य स्थापित करें। आप चाहे तो सावन सोमवार पर विधिवत पूजा कर नंदी जी को तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।