विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhai Dooj 2024: भाई दूज के दिन तिलक करने के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय, ऐसे करें यमुना जी को प्रसन्न

Published: Sun, 03 Nov 2024 10:02 AM (IST)

पंचांग के अनुसार हर साल भाई दूज (Bhai Dooj 2024) के पर्व को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया ...और पढ़ें

Bhai Dooj 2024: यहां पढ़ें यमुना जी की आरती (Pic Credit-Freepik)
Bhai Dooj 2024: यहां पढ़ें यमुना जी की आरती (Pic Credit-Freepik)

HighLights

  1. आज भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है।
  2. इस दिन बहन भाई का तिलक करती हैं।
  3. पूजा के दौरान यमुना जी की आरती जरूर करनी चाहिए।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाई दूज का त्योहार आज देशभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व के आने का भाई और बहन बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस शुभ अवसर पर बहनें अपने भाइयों को टीका करती हैं। इस दिन यमराज और यमुना जी की पूजा-अर्चना (Bhai Dooj 2024 Puja) करने का विधान है। धार्मिक मत है कि उपासना करने से जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस खास तिथि पर बहन के आवास पर भोजन करने से भाई को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही पूजा (Bhai Dooj Ka Shubh Muhurat) के दौरान यमुना जी की आरती (Yamuna ji ki Aarti) जरूर करनी चाहिए। ऐसे में आइए पढ़ते हैं यमुना जी की आरती।

भाई दूज 2024 कब है? (Bhai Dooj 2024 Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया (Bhai Dooj 2024 Tilak Time) तिथि की शुरुआत 02 नवंबर, 2024 को रात 08 बजकर 21 मिनट पर हो गई है। वहीं, इस तिथि का समापन 03 नवंबर, 2024 को होगा। पंचांग के आधार पर इस साल भाई दूज का त्योहार आज यानी 03 नवंबर 2024 को मनाया जा रहा है। इस दिन तिलक (Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat) करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

(Pic Credit-Freepik)

यमुना जी की आरती

ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता,

जो नहावे फल पावे सुख सुख की दाता

ॐ पावन श्री यमुना जल शीतल अगम बहै धारा,

जो जन शरण से कर दिया निस्तारा

भाई दूज के दिन बहन को उपहार जरूर देना चाहिए। साथ ही बहन की जीवन में सदैव रक्षा करने का वचन भी देना चाहिए।

ॐ जो जन प्रातः ही उठकर नित्य स्नान करे,

यम के त्रास न पावे जो नित्य ध्यान करे

यह भी पढ़ें: Bhai Dooj 2024 Tilak: इन चीजों से करें भाई दूज पर तिलक, रखें इन बातों का ध्यान

ॐ कलिकाल में महिमा तुम्हारी अटल रही,

तुम्हारा बड़ा महातम चारों वेद कही

ॐ आन तुम्हारे माता प्रभु अवतार लियो,

ऐसी मान्यता है कि भाई दूज के दिन यमराज और यमुना जी की उपासना करने से जातक को सभी तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है।

नित्य निर्मल जल पीकर कंस को मार दियो

ॐ नमो मात भय हरणी शुभ मंगल करणी,

मन 'बेचैन' भय है तुम बिन वैतरणी

ॐ ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।