विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhai Dooj 2024 Gift Ideas: भाई दूज पर अपनी बहन को दें ये उपहार, जीवन में होगी सुख-समृद्धि की बरसात

Published: Sat, 02 Nov 2024 02:49 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2024 08:29 AM (IST)

भाई दूज (Bhai Dooj 2024 Gift Ideas) का पर्व भाई-बहन के बीच अटूट प्यार का प्रतीक माना जाता है। यह ...और पढ़ें

Bhai Dooj 2024 Gift Ideas: राशि अनुसार बहनों को दें ये उपहार।
Bhai Dooj 2024 Gift Ideas: राशि अनुसार बहनों को दें ये उपहार।

HighLights

  1. भाई दूज का पर्व भाई और बहन के बीच प्यार का प्रतीक है।
  2. भाई दूज को भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।
  3. यह पर्व गोवर्धन पूजा के एक दिन बाद मनाया जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसका हिंदू धर्म में खास महत्व है। यह पर्व इस साल 3 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। इसे "यम द्वितीया" के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बहनें अपने भाईयों का तिलक करती हैं और उन्हें स्वादिष्ट-स्वादिष्ट भोजन कराती हैं। साथ ही ईश्वर से भाई की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं।

वहीं, भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा करने का वादा करते हैं, तो आइए जानते हैं कि राशि अनुसार, इस दिन बहनों क्या गिफ्ट (Bhai Dooj 2024 Gift Ideas) देना चाहिए?

राशि अनुसार बहनों को दें ये उपहार (Bhai Dooj 2024 Gift Ideas)

  • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को भाई दूज पर अपनी बहनों को हैंड बैग गिफ्ट में देना चाहिए।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर अपनी बहनों को डायमंड या चांदी की ज्वेलरी गिफ्ट देनी चाहिए।
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर अपनी बहनों को गैजेट्स जैसे- मोबाइल फोन, म्युजिक सिस्टम आदि गिफ्ट में देना चाहिए।
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को इस मौक पर अपनी बहनों को चांदी के गहनें देने चाहिए।
  • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ मौके पर अपनी बहनों को सोने या तामपत्र का ब्रेसलेट गिफ्ट में देना चाहिए।
  • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर अपनी बहनों को हरे रंग के वस्त्र गिफ्ट देने चाहिए।
  • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को भाई दूज पर अपनी बहनों को लाल रंग के वस्त्र गिफ्ट में देने चाहिए।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर अपनी बहनों को सोने की रिंग या फिर कड़ा गिफ्ट में देना चाहिए।
  • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर अपनी बहनों को केसर की मिठाई या फिर चॉकलेट गिफ्ट में देना चाहिए।
  • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को इस शुभ अवसर अपनी बहनों को पर्स गिफ्ट में देना चाहिए।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर अपनी बहनों को मेकअप का सामान गिफ्ट में देना चाहिए।
  • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर अपनी बहनों को पीले रंग के वस्त्र गिफ्ट में देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Bhai Dooj Date 2024: क्या भाई दूज पर बहन के घर जरूरी है भोजन करना? जानें इसकी वजह

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।