Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhai Dooj 2020 Date: आज है भाई दूज का पावन पर्व, जानें क्यों मनाया जाता है यह त्योहार

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 16 Nov 2020 05:50 AM (IST)

    Bhai Dooj 2020 आज भाई दूज का त्योहार है। हर वर्ष दिवाली के दो दिन बाद यानी गोवर्धन पूजा के अगले दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। भाई दूज या भैया दूज को भाई टीका यम द्वितीया आदि कहा जाता है।

    Bhai Dooj 2020 Date: कब है भाई दूज का पावन पर्व, जानें क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार

    Bhai Dooj 2020:  आज भाई दूज का त्योहार है। दिवाली के दो दिन बाद यानी गोवर्धन पूजा के अगले दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। भाई दूज या भैया दूज को भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, भाईदूज का पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष भाई दूज का यह पर्व 16 नवंबर 2020 मनाया जाएगा। इस दिन ही दीपोत्सव का समापन हो जाता है। यह त्यौहार भाई-बहन के लिए बेहद ही खास होता है। रक्षाबंधन की तरह भाईदूज का महत्व भी बहुत ज्यादा होता है। इस दिन बहनें भाईयों को सूखा नारियल देती हैं। साथ ही उनकी सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करती हैं। तो आइए जानते हैं कि इस वर्ष भाई दूज का शुभ मुहूर्त क्या है और क्यों मनाया जाता है भाई दूज।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाई दूज का शुभ मुहूर्त:

    इसे कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व के शुभ मुहूर्त की बात करें तो भाई दूज के तिलक का समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

    जानें क्यों मनाया जाता है भाई दूज:

    पौराणिक कथाओं के अनुसार, यमराज को कई बार उनकी बहन यमुना ने मिलने बुलाया था। लेकिन यम जा ही नहीं पाए। फिर एक दिन ऐसा हुआ कि यमराज अपनी बहन से मिलने पहुंच गए। उन्हें देख यमुना बेहद खुश हुईं। यमुमना ने यमराज का बड़े ही प्यार से आदर-सत्कार किया। यमराज को उनकी बहन ने तिलक लगाया और उनकी खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्हें भोजन भी कराया। यमराज इससे बेहद खुश थे। उन्होंने अपनी बहन को वरदान मांगने को कहा। इस पर यमुना ने मांगा कि हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को आप मेरे घर आया करो। वहीं, इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाएगा और तिलक करवाएगा उसे यम व अकाल मृत्यु का भय नहीं होगा। यमराज ने अपनी बहन का वरदान पूरा किया और तभी से भाई दूज का यह त्यौहार मनाया जाने लगा।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '