Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी पर राशि अनुसार करें मंत्रों का जाप, किसी काम में नहीं आएगी बाधा
सनातन धर्म में माता सरस्वती को ज्ञान और बुद्धि की देवी के रूप में पूजा जाता है। वहीं बसंत पंचमी का दिन देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। ऐसे में आप इस शुभ दिन पर अपनी राशि के अनुसार मां सरस्वती के मंत्रों (Maa Saraswati Mantra) का जाप करके उनकी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Saraswati Puja 2024: हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन पर मुख्य रूप से मां सरस्वती की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जो साधक बसंत पंचमी के दिन पूरे विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करता है उसे शिक्षा और कला के क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।
मां सरस्वती के मंत्र (Maa Saraswati Mantra)
मेष राशि
बसंत पंचमी के दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण कर सरस्वती मां की पूजा करें और सरस्वती कवच पाठ करें। इसके साथ ही ॐ वाग्देवी वागीश्वरी नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और साधक को ज्ञान का आशीर्वाद देती हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन पूजा के दौरान माता को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इसके बाद माता को फूल अर्पित करें और ओम कौमुदी ज्ञानदायिनी नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति के ज्ञान में बढ़ोतरी होती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को मां सरस्वती की पूजा के दौरान उन्हे पेन (कलम) अर्पित करें करना चाहिए। इसके साथ ही ॐ माँ भुवनेश्वरी सरस्वत्यै नम: मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों को बसंत पंचमी के दिन ॐ माँ चन्द्रिका देव्यै नम: का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही मां सरस्वती को खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से छात्रों को विशेष लाभ देखने को मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को मां सरस्वती की पूजा के दौरान ओम मां कमलहास विकासिनी नम: मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में विशेष लाभ देखने को मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले बसंत पंचमी के दिन ॐ मां प्रणवनाद विकासिनी नम: मंत्र का जाप करें और गरीब बच्चों में पढ़ाई से संबंधित सामग्री जैसे जिसमें पेन, पेंसिल किताबें आदि बांटे। इस उपाय को करने से पढ़ाई में आ रही आपकी बाधा दूर हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोग सरस्वती पूजा के दौरान ओम मां हंस वाहिनी नम: मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही किसी ब्राह्मण को सफेद रंग के वस्त्र दान करें। ऐसा करने से छात्र जीवन में सफलता मिलती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को सरस्वती पूजा के दिन ॐ शारदै देव्यै चंद्रकांति नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही मां सरस्वती की पूजा के बाद उन्हें लाल रंग का पेन उन्हें अर्पित करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोग मां सरस्वती को पीले रंग की कोई मिठाई अर्पित करें और ॐ जगती वीणावादिनी नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से साधक की एकाग्रता में वृद्धि होती है।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातक सरस्वती पूजा के दिन ओम बुद्धिदात्री सुधा मूर्ति नमः मंत्र का जाप करें। साथ ही इस दिन निर्धन व्यक्ति को सफेद रंग का अनाज जैसे चावल आदि दान करें। ऐसा करने से मां सरस्वती बल और बुद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन ॐ ज्ञानप्रकाशिनी ब्रह्मचारिणी नम: मंत्र का जप करने से विशेष लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही गरीब बच्चों में पढ़ाई से संबंधित चीजों का दान करें। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों को सरस्वती जी की कृपा प्राप्ति के लिए पूजा के दौरान ओम वरदायिनी मां भारती नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन कन्याओं में पीले रंग के कपड़े दान करें। ऐसा करने से आपकी करियर संबंधी बाधाएं दूर होंगी।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।